scorecardresearch
 

Rupali Ganguly की वजह से गौरव खन्ना छोड़ रहे 'Anupamaa' शो, सामने आया सच

टीवी शो 'अनुपमां' में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. सोशल मीडिया पर रुपाली और गौरव का फ्रेंडली बॉन्ड बखूबी देखा जा सकता है.

Advertisement
X
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अनुपमां को कर रहे गौरव खन्ना क्विट?
  • जानें खबर की सच्चाई

टीवी शो 'अनुपमां' में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. सोशल मीडिया पर रुपाली और गौरव का फ्रेंडली बॉन्ड बखूबी देखा जा सकता है. दोनों ही इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना शो को अलविदा कह रहे हैं और रुपाली गांगुली इसकी वजह हैं. 

दर्शकों को लग सकता है बड़ा झटका
दर्शकों के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि रुपाली, गौरव की टांग खींचती नजर आ रही हैं. शो में अभी भी गौरव, अनुज की भूमिका में नजर आएंगे. आने वाले एपिसोड में आप देख सकेंगे कि अनुपमां औप अनुज दोनों ही बिजनेस पार्टनर बन जाते हैं. अनुपमां, वनराज को तलाक दे देती हैं. वनराज, काव्या संग शादी रचा लेते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हाल ही में स्पॉटब्वॉय संग बातचीत में अनुज ने रुपाली गांगुली संग काम करने के अनुभव को भी साझा किया था. गौरव ने कहा था कि रुपाली संग काम करने में काफी मजा आता है. शो में उनकी परफॉर्मेंस काबिले-तारीफ है. इससे पहले भी रुपाली शोज में अपना अच्छा प्रदर्शन देती नजर आई हैं. साराभाई वर्सेस साराभाई उनका फेवरेट शो रहा है. रुपाली की कॉमिक टाइमिंग गौरव को हमेशा से ही पसंद आती रही हैं. 

Advertisement

जानें कौन हैं गौरव खन्ना? नंबर वन शो में निभाएंगे अनुपमा के बचपन के दोस्त का रोल

गौरव कहते हैं कि रुपाली सेट पर सभी के साथ काफी सपोर्टिव नजर आती हैं. अनुज का किरदार निभाना काफी मुश्किल है. हालांकि, रुपाली के कारण यह किरदार निभाना गौरव के लिए काफी आसान हो जाता है. रुपाली शूटिंग के दौरान गौरव को काफी कम्फर्टेबल भी महसूस कराती हैं. टीआरपी के मामले में भी शो नंबर 1 पर बना हुआ है और लगातार दर्शकों का प्यार पा रहा है. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement