scorecardresearch
 

Bigg Boss 10: गौरव चोपड़ा ने स्वामी ओम को कहा 'क्रिमिनल माइंड'

गौरव चोपड़ा ने बिग बॉस 10 के घर से एलिमिनेट होने के बाद कहा, 'स्वामी ओम घर के लिए बहुत खतरनाक हैं, वो अपने साथ हथियार रखते हैं.'

Advertisement
X
गौरव चोपड़ा
गौरव चोपड़ा

'बिग बॉस' के घर से बाहर होने वाले गौरव चोपड़ा नए साल के पहले सदस्य बने. घर से बाहर आते ही उन्होंने बाकी सदस्यों के बारे में बात की.

'बिग बॉस' के घर में गौरव चोपड़ा और बानी की अच्छी दोस्ती हो गई थी. वह कहते हैं कि घर के बाहर भी वे दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे. बानी के साथ रोहन और राहुल देव भी बिग बॉस हाउस के बाहर उनके अच्छे दोस्त बने रहेंगे.


डिएनए की खबर के मुताबिक स्वामी ओम के लिए गौरव ने कहा कि वो बहुत ही खतरनाक हैं. स्वामी ओम बहुत चालाक और आपराधिक दिमाग के हैं. मुझे नहीं पता वो घर के अंदर क्यों हैं? घर में अपने साथ हथियार रखते हैं. घर के सारे चाकू छिपा देते हैं. लकड़ी के हथियार रखते हैं. कई बार तो रात में मैंने उन्हें मुझे घूरते पाया है.

Advertisement


बता दें कि दो हफ्ते पहले मोना, बानी और गौरव नॉमिनेट हुए थे लेकिन सलमान खान के बर्थडे और क्रिसमस को देखते हुए किसी को घर से बाहर नही जाना पड़ा लेकिन इस हफ्ते किसी एक सदस्य को घर से जाना था. प्रियंका जग्गा को घर से निकालने के बाद बिग बॉस 10 में नए साल पर गौरव चौपड़ा पहला एलिमिनेशन हैं.

Advertisement
Advertisement