scorecardresearch
 

शोबिज में आकर बदले 'संस्कारी' एल्विश यादव! अश्लील शो के बने होस्ट, बोल्डनेस से हैंग हुआ 'सिस्टम'

एल्विश यादव कंट्रोवर्सियल डेटिंग शो एंगेज्ड 2 के होस्ट बनकर चर्चा में हैं. शो में वल्गर टास्क और ऑनस्क्रीन रोमांस के कारण इसकी इंटरनेट पर ट्रोलिंग हो रही है. एल्विश की इस छवि ने उनके फैंस और दर्शकों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है.

Advertisement
X
क्यों ट्रोल हो रहे एल्विश यादव (Photo: Instagram @elvish_yadav)
क्यों ट्रोल हो रहे एल्विश यादव (Photo: Instagram @elvish_yadav)

कभी फैंडम तो कभी अपने स्टारडम से सिस्टम हैंग करने वाले एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने बोल्ड शो का होस्ट बनकर एंटरटनमेंट की दुनिया का सिस्टम हैंग किया है. बिग बॉस, लाफ्टर शेफ, रोडीज में अपना स्वैग दिखाने के बाद वो आजकल डेटिंग शो एंगेज्ड 2 की मेजबानी कर रहे हैं.

एक ऐसा शो जहां हर एपिसोड में हदें पार हो रही हैं, कंटेस्टेंट्स वल्गर टास्क कर रहे हैं, ऑनस्क्रीन कपल का रोमांस दिखाया जा रहा है...इंटरनेट पर मोस्ट कंट्रोवर्सियल बन चुके इस शो को एल्विश कभी शरमाते हुए, तो कभी हैरानी जताते हुए होस्ट कर रहे हैं. 

एल्विश पर गिरी एंगेज्ड शो की गाज
यकीनन स्टार बन चुके एल्विश को इसकी मोटी रकम मिल रही होगी. क्योंकि इन दिनों वो टीवी इंडस्ट्री में एल्विश छाए हुए हैं. वो जिस शो से जुड़ते हैं, वो टीआरपी में गर्दा उड़ा रहा है. हर रियलिटी शो मेकर एल्विश को चाहता है. एक तो उनका तगड़ा फैंडम मिलता है. दूसरी उनकी स्टार पावर शो में जान डाल देती है. एंगेज्ड 2 जितना ट्रेंड हो रहा है. उतना ही ट्रोल भी. इसका असर एल्विश की छवि पर भी पड़ रहा है. क्योंकि जनाब ये वहीं एल्विश हैं जो बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी संस्कारी इमेज दिखाकर गए थे.

Advertisement

दोस्त आशिका भाटिका जब भी शो में छोटे कपड़े पहनती थीं, वो उन्हें बॉडी को कवर करने को कहते थे. सूट में उन्हें देखने की चाहत जताते थे. रियलिटी शो में उनकी ये संस्कारी सोच कई लड़कियों को इंप्रेस कर गई थी. लेकिन वही एल्विश आज स्टारडम के पीक पर बदला सा लगता है. आज आलम ये है कि वो एक सुपर बोल्ड और अश्लील शो को होस्ट कर रहे हैं.

खुद के लिए 'संस्कारी', पब्लिक के लिए तोड़ी मर्यादा!
ये वहीं एल्विश हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को गार्ड करके चलते हैं. वो कई दफा बता चुके हैं कि उनकी जिंदगी में कोई लड़की है. वो किसी के साथ रिश्ते में हैं. लेकिन अपनी गर्लफेंड को उन्होंने आज तक हाईड रखा हुआ है. एक इंटरव्यू में एल्विश ने कहा था कि वो शादी के बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरकर पब्लिक में इमेज शेयर करेंगे. जो एल्विश प्यार को लेकर ऐसी सोच रखता है, उसका ऐसे किसी शो को होस्ट करना जहां सरेआम वल्गैरिटी हो रही है, उनकी संस्कारी इमेज को धूमिल करता है. कुछ यूजर्स का कहना है एल्विश को ऐसे चीप शो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था. खुद एल्विश के फैंस उनके एंगेज्ड होस्ट किए जाने पर हैरान हैं. 

Advertisement

पीछे पड़े ट्रोल्स
एल्विश को लाफ्टर शेफ में उनकी कनिंग पर्सनैलिटी के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन एंगेज्ड शो को वो क्यों और किस लिए करने को मजबूर हैं, ये फैंस की समझ से परे है. यूजर्स का कहना है करियर के पीक पर एल्विश को इतने कंट्रोवर्सियल शो से खुद को नहीं जोड़ना चाहिए. कुछ का कहना है शोबिज में आकर एल्विश बदल गए हैं. एक ने लिखा- ग्लैमर वर्ल्ड में आकर एल्विश भी बदल गए. किसी ने कहा- ऐसी क्या मजबूरी थी एल्विश भाई जो ये शो होस्ट करना पड़ा? शख्स लिखता है- एल्विश की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है. पब्लिक की इस शो को बंद किए जाने की डिमांड है. एक ने लिखा- ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है तो इसका ये मतलब नहीं लिमिट क्रॉस की जाएगी. ओटीटी के लिए सेंसरशिप होनी चाहिए.

आपको क्या लगता है ये शो एल्विश को होस्ट करना चाहिए या नहीं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement