scorecardresearch
 

'दीया और बाती हम' की संध्या पर 16 लाख का जुर्माना

शो के प्रोड्यूसर ने भले ही जुर्माना लगाया है लेकिन खबरों की माने तो उन्हें खुद दीपिका को 1.14 करोड़ चुकाने है...

Advertisement
X
दीया और बाती की संध्या
दीया और बाती की संध्या

सीरियल 'दीया और बाती हम' की संध्या यानी दीपिका सिंह पर उनके प्रोड्यूसर ने 16 लाख का जुर्माना ठोका है जिसकी वजह है उनका सेट पर शूटिंग के लिए लेट आना. स्पॉटबॉयई का कहना है की सीरियल के प्रोड्यूसर को दीपिका को 1.14 करोड़ चुकाने हैं. लेकिन इसके बजाए उन्होंने दीपिका पर 16 लाख का जुर्माना ठोका है. इसकी वजह ये है की दीपिका शूट के वक्त सेट पर कभी टाइम पर नहीं पहुंचती.


एक ऑनलाइन पब्लिकेशन का कहना है कि दीपिका सेट पर देर से पहुंचती हैं लेकिन शूट देर से शुरू होने की वजह उनके को-स्टार अनस रशीद हैं. जोकि कभी भी वक्त पर नहीं पहुंचते जिसकी वजह से अक्सर शूटिंग में देर हो जाती है.


अब दीपिका इस मामले पर कानूनी कार्यवाही की सोच रही हैं जिसके लिए उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का रुख किया है और मामले पर कानूनी कार्यवाही की सोच रही हैं.

Advertisement


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement