scorecardresearch
 

'एमबी एंड गैंग टाटा', TMC की हार पर बोलीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, RG का किया सपोर्ट

पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी को हार मिली है.टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ममता और राहुल गांधी पर तंज कसा है. देवोलीना ने बीजेपी की जीत को सपोर्ट किया है.

Advertisement
X
देवोलीना का ममता पर वार! (Photo: Instagram @devoleena/mamataofficial)
देवोलीना का ममता पर वार! (Photo: Instagram @devoleena/mamataofficial)

पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी को बीजेपी ने करारी शिकस्त दी. ममता ने लगभग 15 साल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राज किया था. चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया है. इस कंट्रोवर्सी के बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. बंगाल में ममता की हार पर इसे तंज समझा रहा है. 

देवोलीना की पोस्ट वायरल
देवोलीना का X पर किया गया पोस्ट सुर्खियों है. इसे उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता दीदी के हारने के बाद किया था. उन्होंने लिखा- अगर मैंने किसी नेता से नफरत की है, तो ये वही हैं. आरजी और उनके गैंग से भी ज्यादा. वास्तव में मुझे लगता है आरजी अच्छे इंसान हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है जिससे केंद्र सरकार को अक्सर फायदा होता है. एमबी एंड गैंग टाटा. पश्चिम बंगाल में अब आपको कभी नहीं देखना.

''पश्चिम बंगाल ने आपके शासनकाल में सबसे बुरा सपना झेला है. राज्य में इस बदलाव की सख्त जरूरत थी. जो कि बदल गया है. अब कोई रुम्बा तुम्बा जुम्बा नहीं करेगा. अब बस सिर्फ ढिंका चिका ढिंका चिका होगा.'' एक्ट्रेस की पोस्ट में आरजी (राहुल गांधी) और एमबी (ममता बनर्जी) के लिए लिखा गया है. 

Advertisement

देवीलाना की ये पोस्ट देख फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के कायल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट से ममता पर हमला करते हुए बीजेपी को सपोर्ट किया है. देवोलीना की पोस्ट से साफ मालूम पड़ता है वो राज्य में नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी के आने से खुश हैं. बीजेपी समर्थकों ने एक्ट्रेस की बेबाकी की तारीफ की है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने गोपी बहू को खरी-खोरी सुनाई है. एक यूजर ने लिखा- अगर हिम्मत है तो पोस्ट में (MB, RG) लिखने के बजाय नेताओं का पूरा नाम लिखकर बताओ. 

'साथ निभाना साथिया' शो में अपने गोपी बहू के किरदार से फेमस हुईं देवोलीना अपनी मुखर राय रखने के लिए जानी जाती हैं. इंडस्ट्री का मुद्दा हो या राजनीति का, वो अपनी बात बेबाकी से रखती हैं. देवोलीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वो बच्चे के साथ मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 14 दिसंबर 2022 शाहनवाज शेख संग इंटीमेट वेडिंग की थी. उनका एक बेटा है. एक्ट्रेस फिलहाल टीवी से दूर हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement