देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) एक टेलीविजन अभिनेत्री और एक डांसर हैं. वह स्टारप्लस के लोकप्रिय सीरीज 'साथ निभाना साथिया' में गोपी मोदी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. यह शो काफी लंबा चला था. उन्होंने बिग बॉस 13, बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 में भी भाग लिया है (Devoleena Bhattacharjee Bigg Boss).
देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्म 22 अगस्त 1985 को असम (Assam) में हुआ था (Devoleena Bhattacharjee Born). वह एक असमिया-बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह अपनी मां और अपने छोटे भाई के साथ गुरुग्राम में रहती हैं (Devoleena Bhattacharjee Family). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा असम के शिवसागर में गोधुला ब्राउन मेमोरियल इंग्लिश हाई स्कूल से हासिल की है. नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑप फैशन एंड टेक्नोलॉजी NIFT) डिग्री प्राप्त की है (Devoleena Bhattacharjee Education).
देवोलीना सितंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए. हालांकि दो महीने बाद नवंबर 2019 में, वह चिकित्सा मुद्दों का हवाला देते हुए शो से बाहर हो गईं. अगस्त 2020 में, यह घोषणा की गई कि वह साथ निभाना साथिया के सीक्वल में गोपी मोदी की भूमिका को फिर से निभाएंगे, जिसका नाम 'साथ निभाना साथिया 2' रखा गया. इसे 23 नवंबर 202 को टेलीकास्ट किया गया था (Devoleena Bhattacharjee Career).
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के कारण कई लोगों का गुस्सा और नाराजगी देखी जा रही है. इसमें एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी जुड़ गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस कांड की जिम्मेदारी कौन लेगा, ऐसा गंभीर सवाल उठाया है.
राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने लिखा कि उपलब्धियों का श्रेय लेने के साथ जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए. फिलहाल मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी है.
टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शाहनवाज शेख एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनके नए घर में बनाया गया मंदिर है, जिसमें शाहनवाज ने पूरा सहयोग दिया. अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी इस सोच और आपसी समझ की जमकर सराहना की जा रही है.
दूसरे धर्म में शादी करने पर देवोलीना को काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन आज उनकी काफी सराहाना हो रही है. आखिर वजह क्या है चलिए जानते हैं.
पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी को हार मिली है.टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ममता और राहुल गांधी पर तंज कसा है. देवोलीना ने बीजेपी की जीत को सपोर्ट किया है.
2022 में देवोलीना, शाहनवाज शेख संग शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया.
देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने के बाद से छोटे पर्दे से दूर हैं. इस समय वो एक मां होने की जिम्मेदारी निभा रही हैं. बेटे के खातिर उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो कब कमबैक करेंगी.
टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के संघर्षों की कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनके पिता बचपन में गुजर गए थे और मां ने बीमार रहने के बावजूद तीन बच्चों की परवरिश की.
हर तरफ खुशी का माहौल है. बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे भी होली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं. कोई दोस्तों संग पार्टी करता दिखा, तो कोई अपने हमसफर संग रोमांटिक होता नजर आया. आइए देखते हैं टीवी सितारों ने किस तरह मनाई होली.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर उन लोगों की आलोचना की जो भारत में रहकर दूसरे देशों की तरफदारी करते हैं और देश के बलिदान को नकारते हैं. देवोलीना ने देशभक्ति और वफादारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि जो देश का नमक खाते हैं, उन्हें उसकी रक्षा करनी चाहिए.
साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. देवोलीना सोशल मीडिया पर फैन्स को अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं.
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का लाडला बेटा अब एक साल का हो गया है. एक्ट्रेस ने धूमधाम से बेटे का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया.
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का लाड़ला बेटा अब एक साल हो गया है. एक्ट्रेस ने धूमधाम से बेटे का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नया घर खरीदा है जो करोड़ों का है,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो गृहप्रवेश करती नजर आ रही थीं.