कई हफ्तों की अटकलों के बाद 1 जून 2026 को बिग बॉस तमिल सीजन 10 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें होस्ट विजय सेतुपति नजर आए. इस प्रोमो में एक नया कॉन्सेप्ट 'कॉमन मैन' पेश किया गया है, जिसके तहत आम लोगों को तमिल टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.
इसका मतलब है कि आने वाला सीजन पुराने फॉर्मैट से अलग होगा, क्योंकि पहले के सीजन में ज्यादातर सेलिब्रिटीज ही दिखे हैं. नए प्रोमो में विजय सेतुपति अपने खास अंदाज में एंट्री लेते दिखते हैं और बताते हैं कि इस बार दर्शकों के लिए कुछ अलग होगा. प्रोमो इस बात पर फोकस्ड था कि आम लोगों को बिग बॉस हाउस में जाकर अपनी असल शख्सियत दिखाने का मौका मिलेगा.
रिलीज हुआ बिग बॉस प्रोमो
बिग बॉस तमिल सीजन 10 का प्रोमो सामने आते ही दर्शक .ये देखने के लिए बेकरार हैं कि 'कॉमन मैन' टैग पर बनाया गया शो कैसा होना वाला है. सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे हैं कि किस तरह के लोग शो में जाएंगे और किस तरह की कहानी दिखेगी. कुछ दर्शक चाहते हैं कि इसमें साधारण परिवारों के सदस्य हिस्सा लें, तो कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को देखना चाहेंगे.
विजय सेतुपति ने बिग बॉस तमिल के आठवें सीजन से होस्टिंग की कमान संभाली थी. उनसे पहले पहले सात सीजन तक कमल हासन शो के होस्ट रहे.
शो का 9वां सीजन टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या गणेशन ने जीता था. शो का विनर बनने के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला था. दूसरे और तीसरे रनर-अप विक्रम और ऑरोरा सिंक्लेयर रहे, जबकि गाना विनोथ 18 लाख रुपये कैश से भरा बैग लेकर बाहर निकल गए थे.
काम की बात करें तो सेतुपति आखिरी बार जनवरी 2026 में रिलीज फिल्म 'गांधी टॉक्स' में नजर आए थे. इस साइलेंट फिल्म में अदिति राव हैदरी और अरविंद स्वामी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. आप विजय सेतुपति का शो देखने के लिए रेडी हैं ना?