scorecardresearch
 

इस सीरियल में नजर आएंगे 'बिग बॉस' के विनर प्रिंस नरूला

तीन रिएलिटी शोज जीतने के बाद प्रिंस नरूला छोटे पर्दे पर एक रेसलर की भूमिका में दिखेंगे. इस शो के लिए वो रेसलिंग वर्कशॉप भी अटेंड कर रहे हैं.

Advertisement
X
प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला

रियलिटी शो के बादशाह माने जाने वाले प्रिंस नरूला जल्द ही फिक्शन शो में एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे. प्रिंस ने अब तक 'एमटीवी रोडीज', 'स्प्लिट्सविला 8' और 'बिग बॉस 9' का खिताब जीता है.

खबर है कि एंड टीवी के आने वाले शो 'बढ़ो बहू' में प्रिंस मेन लीड में नजर आएंगे. शो से जुड़े सूत्र का कहना है, 'प्रिंस ने अपनी पर बहुत मेहनत की है. चार महीने एक्टिंग वर्कशॉप के बाद अब प्रिंस रेसलिंग वर्कशॉप अटेंड कर रहे हैं.'

इनदिनों अपने इस रेसलर किरदार के लिए प्रिंस खूब पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में प्रिंस ने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं.

A photo posted by Prince Narula (@princenarula) on

Advertisement

A photo posted by Prince Narula (@princenarula) on

इस सीरियल की कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसका वजन बहुत ज्यादा है लेकिन वो अपनी जिंदगी की मुश्किलों से बड़े से लड़ती है.

Advertisement
Advertisement