पिछले कुछ दिनों से कलर्स चैनल के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के फैन्स के बीच सीजन 9 में आने वाले सेलेब्रिटीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अफवाहों की इस लिस्ट में राधे मां का नाम भी शामिल है. लेकिन 2 दिन पहले फेसबुक के जरिए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हुए राधे मां ने यह साफ कर दिया कि ऐसी खबरें झूठ हैं.
हाल ही में सूत्रों से पता चला है कि पर मानहानि का दावा ठोकते हुए चैनल को एक लीगल नोटिस भिजवाया है. मुंबई के कोर्ट में राधे मां की तरफ से एडवोकेट गिरीश केडिया ने यह पब्लिक नोटिस जारी किया है.
वजह साफ है कि ऐसी अफवाहों से न तो राधे मां को शो में आने के लिए कोई ऑफर दिया गया था और न ही वो कभी इस शो का हिस्सा बनेंगी. जिस भक्त के घर रह रही हैं उसका भी कहना है कि यह तमाशे सिर्फ टीआरपी बटोरने के लिए किए जा रहे हैं.

भी ऐसी अफवाहों से परेशान हैं कि आखिर उनका नाम बिग बॉस के सीजन 9 में आने वाले प्रतियोगियों में क्यों गिना जा रहा है. इसके साथ प्राची देसाई ने अभी अपने नाम को लेकर उड़ रही ऐसी ही अफवाहों पर साफ इनकार किया है.
खैर जो भी हो, ट्रेलर्स के हिसाब से बिग होने वाला है. सलमान खान छठी बार इस शो को होस्ट करेंगे.