scorecardresearch
 

BB: निजी समान पाने के लिए घरवालों ने नहीं छोड़ी कोई कसर, हुई खूब धक्का-मुक्की

टास्क में दो-दो फ्रेशर्स को बॉल्स को पाइप्स से गिरने के बाद दिए गए बास्केट में इकट्ठा करना है. बजर बज ने तक जिस बास्केट में ज्यादा बॉल्स होंगी वो इस मुकाबले का विजेता होगा.

Advertisement
X
एजाज खान-राहुल वैद्य
एजाज खान-राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 में घरवालों को अपने निजी समान को पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. सभी कंटेस्टेंट्स को डेली सिर्फ 7 समान लेने की परमिशन है. इसी के चलते घर में रोजाना हंगामा देखने को मिलता है. अब बिग बॉस फ्रेशर्स को एक अवसर देने वाले हैं, जिसमें घरवाले अपने निजी समान को परमानेंटली हासिल कर सकते हैं. 

समान पाने के लिए कंटेस्टेंट के बीच धक्का-मुक्की
टास्क में दो-दो फ्रेशर्स को बॉल्स को पाइप्स से गिरने के बाद दिए गए बास्केट में इकट्ठा करना है. बजर बज ने तक जिस बास्केट में ज्यादा बॉल्स होंगी वो इस मुकाबले का विजेता होगा.    

इसके बाद कंटेस्टेंट स्ट्रैटिजी बनाते दिखते हैं. पवित्रा निशांत से कहती हैं अगर तेरा गिर गया तो दूसरे का छोड़ना नहीं.  दो-दो कंटेस्टेंट बॉल्स इकट्ठा करते हैं. इसके बाद कंटेस्टेंट एक-दूसरे की बॉल्स गिराने की कोशिश भी करते नजर आए. 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@colorstv) on

पेड़ पर चढ़े निशांत
एजाज और राहुल के बीच धक्का-मुक्की भी हो जाती है. दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है. शहजाद अपनी बॉल्स को स्वीमिंग पूल में छुपा देते हैं. वहीं निशांत पेड़ पर चढ़कर बॉल्स छिपाते दिखे. पवित्रा और रुबीना में भी बॉल्स को लेकर खींचतान हुई. शहजाद और निशांत में भी धक्का मुक्की हुई, जिसमें निशांत गिर जाते हैं. 

Advertisement

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
बता दें कि शो बुधवार को 5 सदस्य जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, जान कुमार और शहजाद देओल नॉमिनेट हुए हैं. निशांत मलकानी, राहुल वैद्य, एजाज खान और पवित्रा पुनिया सुरक्षित हो गए हैं.

 

Advertisement
Advertisement