scorecardresearch
 

बिग बॉस 11: प्रियांक के लिए मां ने लिखा इमोशनल मैसेज

बिग बॉस के घर में बेटे को रोता देख इमोशनल हुई प्रियांक की मां.

Advertisement
X
प्रियांक
प्रियांक

बिग बॉस के घर में होने वाली हर रोज के झगड़ों के बीच बीते कई दिन कंटेस्‍टेंट के लिए काफी इमोनल थे. इसकी वजह घरवालों से मिलने आया उनका परिवार था.

कई घरवाले ऐसे भी थे जिनसे मिलने उनके घर घरवाले नहीं अाए, इसमें प्रियांक का नाम शामिल था. लेकिन प्रियांक की मां ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए प्रियांक के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से इमोशनल मैसेज पोस्‍ट किया है. उन्‍होंने लिखा है कि मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्‍हारे साथ है, तुम्‍हें स्‍क्रीन पर रोते देखना मेरे लिए बहुत कठिन होता है. मुझे मालूम है तुम बहुत स्‍ट्रांग हो. मैं उम्‍मीद करूंगी तुम अच्‍छा खेलो और सबका दिल जीतो.

A post shared by (@priyanksharmaaa) on

बता दें कि जब घर में विकास से मिलने उनकी मां आईं थीं तब प्रियांक काफी इमोशनल हो गए थे. उनसे मिलने उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अाई थी. प्रियांक दिव्या को देखकर काफी इमोशनल हो गए थे. लेकिन दिव्या, प्रियांक को उनकी गलती का एहसास कराती है कि कैसे उनकी और बेनाफ्शा की नजदीकियों ने उनको दुख पहुंचाया है.

Advertisement
Advertisement