scorecardresearch
 

Bigg Boss 11: घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट लेगा Wild Card एंट्री, बढ़ेगी मुसीबत

सलमान की वॉर्निंग और दो कंटेस्टेंट के बाहर जाने के बाद भी बिग बॉस का घर जंग का मैदान बना हुआ है. अब इस शो में और भी मसाला डालने के लिए एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है...

Advertisement
X
प्रियांक शर्मा
प्रियांक शर्मा

बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़े के बाद घर से बेघर हुए जुबैर खान और प्रियंका शर्मा लगातार खबरों में बने हुए हैं. इन दोनों के घर से बाहर जाने के बाद से वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात चल रही है. खबरें आ रही हैं कि इस शो में प्रियांक एक बार फिर से नजर आ सकते हैं.

रिपोटर्स के मुताबिक प्रियांक फिलहाल मुंबई वापस आ गए हैं. कहा जा रहा है कि अगर प्रियांक को फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री मिलती है तो वो इस बार पड़ोसी बनकर घर में वापसी कर सकते हैं.

पिछले हफ्ते विकास और आकाश की लड़ाई में प्रियांक भी कूद गए थे और प्रियांक ने गुस्से में आकर आकाश को थप्पड़ मार दिया था. प्रियांक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने आकाश को एक नहीं बल्कि दो थप्पड़ जड़ दिए थे. बिग बॉस के घर के रूल के मुताबिक घर में हाथापाई की इजाजत बिलुकल भी नहीं है. खबरों की मानें तो प्रियांक की इस हरकत पर शो के निर्माताओं ने उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था.

Advertisement

बता दें कि सलमान ने शो के लॉन्च इवेंट में कहा था कि इस बार अगर घर में लोगों ने नियमों को तोड़ा तो उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी. अब देखना ये है कि क्या प्रियांक की घर में वापसी होगी या फिर उन्हें शो ने फाइनल बाय बोल दिया है. खैर इससे भी कुशाल टंडन और पुनीत इस्सर को घर से निकालने के बाद दोबारा एंट्री मिली थी.

Advertisement
Advertisement