टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एकता कपूर के 'लॉक अप' में धमाल मचा रही हैं. आकांक्षा चमोला शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुकी हैं. पहले दिन से ही वो लाइमलाइट में हैं. अब शो में आकांक्षा को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है.
आकांक्षा की सेक्सुअलिटी का सच क्या है?
शो में आकांक्षा ने अपने तलाक का ऐलान करके पहले दिन ही लोगों का पूरा अटेंशन अपनी तरफ कर लिया था. आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो पति गौरव से तलाक ले रही हैं. दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं. अब लॉक अप में आकांक्षा से जुड़ा एक और बड़ा सीक्रेट रिवील हो गया है, जिसे सुनकर एक्ट्रेस के फैंस के होश उड़ गए हैं.
शो में श्रेया कालरा ने आकांक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है. श्रेया ने सूफी मोतीवाला संग बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें आकांक्षा का बड़ा सीक्रेट पता है. आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं. श्रेया, सूफी से बोलीं- अगर मैं ये बात रिवील करूंगी तो क्या मैं खराब इंसान लगूंगी? इसपर सूफी ने कहा- नहीं, ये गेम है. श्रेया आगे बोलीं- वो (आकांक्षा) बाइसेक्सुअल है.
ये बात सुनकर सूफी हैरान रह गए. उन्होंने पहले कहा कि उन्हें ये चीज सिर्फ अपने बीच ही रखनी चाहिए. लेकिन श्रेया सूफी की बात से सहमत नहीं दिखीं. उन्होंने कहा कि आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट भी रिवील हो चुका है. आकांक्षा ने अपना सीक्रेट मुझे बताया और हमने रिवील कर दिया. इसलिए अब उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो गई हैं. अब उनके पास गेम में यूज करने के लिए सिर्फ एक लाइफलाइन बची है.
हालांकि, आकांक्षा की सेक्सुअलिटी को लेकर श्रेया ने जो दावा किया है उसपर आकांक्षा की टीम या गौरव खन्ना की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन श्रेया के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. आकांक्षा की बात करें तो वो शो में पहले दिन से ही काफी अच्छा कर रही हैं.