scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

53 की एक्ट्रेस करेगी दूसरी शादी? 10 साल छोटा है पार्टनर, लिव-इन में रहने पर मां बोली- थप्पड़ पड़ेगा

डेलनाज
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी 53 साल की हैं. वो बेबाक और बिंदास हैं, खुलकर अपनी राय रखती हैं. डेलनाज तलाकशुदा हैं. बॉयफ्रेंड पर्सी संग लिव इन में रहती हैं.  
 

डेलनाज
  • 2/8

उनकी 1998 में एक्टर राजीव पॉल संग शादी हुई थी. उनका 2012 में तलाक हो गया था. दोनों ने ये रिश्ता बचाने की काफी कोशिश की थी. लेकिन बात नहीं बनी.
 

डेलनाज
  • 3/8

पारसी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली डेलनाज ने बताया कि उनकी पहली शादी मुश्किलों से हुई थी. शो के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था.
 

Advertisement
डेलनाज
  • 4/8

शादी टूटने के बाद पर्सी उनकी जिंदगी में आएं. वो उनसे 10 साल छोटे हैं. तब वो करियर बना रहे थे. एक्ट्रेस तलाक से बाहर निकली थीं. पर्सी से मिलीं और प्यार हो गया.
 

डेलनाज
  • 5/8

वो कहती हैं- मैंने पर्सी को साफ कहा कि मैं शादी नहीं करूंगी. पर्सी और मैं दोनों तलाकशुदा हैं तो हमने फिर से शादी ना करने की ठानी. डेटिंग के बाद हम लिव-इन में रहे.
 

डेलनाज
  • 6/8

''हम लिव-इन पार्टनर हैं. हम बतौर पति पत्नी की तरह या कहें कि उनसे ज्यादा कमिटेड हैं. आजकल मैरिड लोगों के रिलेशन कहां जा रहे हैं, सभी जानते हैं.''
 

डेलनाज
  • 7/8

एक्ट्रेस ने कहा जब उन्होंने मां को पर्सी संग लिव-इन में रहने की बात कही थी. मां नाराज हुई थीं. उन्होंने कहा था- थप्पड़ पड़ेगा. पहले मां ने मना किया, लेकिन बाद में मान गईं. 
 

डेलनाज
  • 8/8

उनकी पूरी फैमिली जानती है वो साथ में हैं. वो पर्सी को लोगों से पति बताकर इंट्रोड्यूस कराती हैं. डेलनाज ने कहा- पर्सी को पति बताने के लिए मुझे किसी पेपर या प्रूफ की जरूरत नहीं है .
 

All Photos: Instagram @officialdelnaazirani
 

Advertisement
Advertisement