scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिजनेसमैन की पत्नी है गोविंदा की भांजी, बच्चे की शर्त पर रचाई थी शादी

आरती सिंह
  • 1/9

गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी जिंदगी खुलकर जीने में विश्वास रखती हैं. वो उन लोगों में से हैं, जो निडर होकर अपने दिल की बात भी कहना जानती हैं. 
 

आरती सिंह
  • 2/9

आरती ने 39 की उम्र में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी रचाई थी. दीपक और आरती एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं और हेल्दी लाइफ जी रहे हैं. 
 

आरती सिंह
  • 3/9

आरती की शादी को लगभग 2 साल हो गए हैं. उनसे पूछा गया कि क्या आप पर बच्चा करने का प्रेशर है? इस पर उन्होंने कहा कि हां लोग बोलते हैं कि उन्हें लोग बच्चा करने की सलाह देते हैं. 
 

Advertisement
आरती सिंह
  • 4/9

एक्ट्रेस ने बताया कि मुझसे कई लोग कहते हैं कि उम्र हो रही है, बच्चा कर लो. पर शादी से पहले ही मैंने अपने हसबैंड से कहा था कि मैं 38 साल की हूं. 

आरती सिंह
  • 5/9

आगे उन्होंने कहा कि जब मेरी और दीपक की बात हुई, तो मैंने सबसे पहले उनसे यही कहा कि जब तक हमारी शादी होगी मैं 39 साल की हो जाऊंगी. 
 

आरती सिंह
  • 6/9

40 की उम्र में शायद मुझे बच्चा ना हो. दीपक ने कहा कि कोई बात नहीं. हम बच्चा गोद ले लेंगे. अगर जरुरत हुई, तो दूसरा बच्चा गोद ले लेंगे. 
 

आरती सिंह
  • 7/9

आरती कहती हैं कि शादी से पहले मैंने ही उन्हें ये चीजें क्लियर कर दी थी. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपको एग्स फ्रीज के बारे में नहीं पता था? 

आरती सिंह
  • 8/9

वो कहती हैं कि एग्स फ्रीज के बारे में पता था, लेकिन मुझे इंजेक्शन से डर लगता है. इसलिए मैंने एग्स नहीं फ्रीज कराए. मुझे लगता है कि दुनिया में कितने बच्चे हैं, जिनकी हम जिंदगी संवार सकते हैं.

आरती सिंह
  • 9/9

उन्होंने ये भी कहा कि दीपक जैसा लाइफ पार्टनर पाने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा है. कई सालों के इंतजार और मन्नतों के बाद उनकी शादी हुई है. 

All Photos: Instagram @artisingh5

Advertisement
Advertisement
Advertisement