scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

नेटफ्लिक्स पर आई 'वध 2' की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

Vadh 2
  • 1/8

नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरियल क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'वध 2' आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. मगर जब ये रिलीज हुई, तो क्रिटिक्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे. 

Photo: Netflix

Vadh 2
  • 2/8

संजय मिश्रा-नीना गुप्ता स्टारर 'वध 2', साल 2022 में आई सक्सेसफुल फिल्म 'वध' का सीक्वल है. फिल्म की कहानी एक जेल के गार्ड और एक कैदी के बीच की है, जिनमें अच्छी दोस्ती है. लेकिन जेल के अंदर एक अपराध होने के बाद ये रिश्ता बिखरने लगता है. इस घटना में अच्छाई-बुराई, न्याय और पापों से मुक्ति की लकीरें धुंधली हो जाती हैं. 

Photo: Screengrab

Vadh 2
  • 3/8

'वध 2' की IMDb रेटिंग भी पिछले पार्ट से काफी बेहतर है. इस फिल्म को कई लोगों ने 7.6 रेटिंग दी है, जिससे ये एक मजेदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कैटेगरी में शामिल होती है. वध 2 के अलावा कई और बेहतरीन सीरियल-क्राइम थ्रिलर मूवी/सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं, जिसे IMDb पर अच्छी रेटिंग्स मिली हैं और वो देखकर आप हैरान भी हो सकते हैं.

Photo: Instagram @netflix_in

Advertisement
Asur
  • 4/8

अरशद वारसी-बरुन सोबती स्टारर 'असुर' ओटीटी पर आई अभी तक की सबसे बेस्ट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मानी जाती है. IMDb पर तो इसकी रेटिंग 8.5 है ही, मगर इसमें दिखाया सस्पेंस और थ्रिल पिछले कुछ सालों में आई दमदार सीरीज के मुकाबले अच्छा और तगड़ा है. अभी तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और सभी को काफी पसंद किया गया है. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है. आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Photo: IMDb

Drishyam (Malayalam)
  • 5/8

मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम' इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसे लगभग हर भाषा में रीमेक किया गया है. ये फिल्म साल 2013 में आई, जिसकी कहानी एक परिवार की होती है, जो अनजाने में एक हादसे का शिकार हो जाता है. बाद में वो पूरा परिवार पुलिस केस में फंस जाता है. मगर घर का प्रमुख अपने परिवार पर आई मुसीबत को चालाकी से टाल देता है. IMDb पर 'दृश्यम' को 8.4 रेटिंग्स मिली हैं और इसे आप जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. 

Photo: IMDb

Talvar
  • 6/8

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तलवार' भी बॉलीवुड में बनी एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी नोएडा में हुए एक मशहूर डबल मर्डर केस आरुषि तलवार पर आधारित है, जिसमें आरोपी लड़की के माता-पिता ही निकलते हैं. इसमें इरफान खान का बेहतरीन काम है, जिस वजह से फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है. ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. 

Photo: IMDb

Pataal lok
  • 7/8

जयदीप अहलावत स्टारर 'पाताल लोक' सीरीज को भी काफी पसंद किया जाता है. क्राइम-थ्रिलर जॉनर में 'पाताल लोक' एक ऐसा कंटेंट हमारे सामने पेश करती है, जिससे आप अपने दांतों तले उंगलियां दबाने लग जाएंगे. इसमें दिखाया सस्पेंस इतना तगड़ा है कि लोगों ने इसे 8.2 IMDb रेटिंग के साथ हाल-फिलहाल की सबसे दमदार वेब सीरीज बना डाला है. आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

Photo: Prime Video

Kahaani
  • 8/8

डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अभी तक काफी बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में बनाई हैं. मगर साल 2012 में आई उनकी 'कहानी' क्राइम-थ्रिलर जॉनर में एक ऐसी फिल्म है, जिसे अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो शायद आप काफी कुछ मिस कर रहे हैं. ये फिल्म प्रेग्नेंट महिला के संघर्ष पर बनी है, जो अपने खोए हुए पति को ढूंढने निकलती है. फिल्म का क्लाइमैक्स और उसमें दिखाया ट्विस्ट आपके होष उड़ाने के लिए काफी हैं. IMDb पर कहानी को 8.1 रेटिंग मिली है, और इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Photo: Prime Video

Advertisement
Advertisement