scorecardresearch
 

फिल्मों में नहीं चला सिक्का तो अब टीवी में डेब्यू करेंगी जरीन खान, ऐसा होगा शो

एक्ट्रेस जरीन खान एक टीवी शो होस्ट करती नजर आएंगी. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़ी हुई डिटेल्स शेयर की हैं.

Advertisement
X
जरीन खान
जरीन खान

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई थी. मगर वे अपने करियर ग्राफ को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सकीं. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं. शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया है. एक्ट्रेस एक टीवी शो होस्ट करती नजर आएंगी. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी डिटेल्स शेयर की है.

शो AXN पर प्रसारित किया जाएगा जिसमें एक्ट्रेस पूरे भारत की शैर करेंगी. इस दौरान वे उन लोकेशन्स पर जाएंगी जहां बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की शूटिंग की गई है. इस दौरान जरीन, , जब वी मेट, बैंग बैंग और धड़क जैसी फिल्मों के शूटिंग सेट्स पर जाएंगी और उन फिल्मों के डायरेक्टर्स के साथ बात भी करेंगी.

Advertisement

पहले एपिसोड की बात करें तो एक्ट्रेस लद्दाक के पैंगांग स्थित ड्रक स्कूल में रीविजिट करेंगी जहां स्टारर सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स की शूटिंग हुई थी. यहां पर वे फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म के बारे में बातचीत करेंगी.

जरीन को ट्रेवल करना लगता है अच्छा

जरीन ने कहा- जब भी कोई मुझसे पूछता है कि आपका सपना क्या है. मुझे इसका जवाब देते हुए ये सोचने की जरूरत कभी नहीं पड़ती है कि इस खूबसूरत जहां के हर एक कोने को देखना. जो लोग मेरे बारे में ज्यादा नहीं जानते उन्हें मैं ये बता देना चाहती हूं कि मैं ट्रेवलर हूं और काफी सफर करना पसंद करती हूं. जरीन ने कहा कि आप अगर मेरा सोशल मीडिया देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें अधिकतर पोस्ट्स ट्रेवल से ही जुड़े हुए होंगे. ट्रेवलिंग हमेशा से मेरा पैशन रहा है. साथ ही बॉलीवुड में काम करने के दौरान भी काफी ट्रेवल करना होता है जिसमें मजा आता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement