क्रिकेट के मैदान और बॉलीवुड की रुपहली दुनिया के बीच रोमांस की कई कहानियां हैं. इनमें से शादी तक पहुंचने वाली एक कहानी बनने जा रही है युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी.
जी, ये वही हेजल हैं जो कई ऐड फिल्मों में दिख चुकी हैं और 'बॉडीगार्ड' में सलमान खान-करीना के साथ आई थीं. बहरहाल अब यह कपल इसी महीने की 30 तारीख को शादी करने जा रहा है.
बताया जा रहा है कि यह कपल एक नहीं, दो तरीकों से करेगा. पहली शादी चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में होगी. बता दें कि का परिवार और
उनके गुरु जी इसी शहर में रहते हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम भी मौजूद रहेगी.
डीएनए की एक खबर के अनुसार, दूसरी शादी गोवा में करेंगे जिसकी तैयारी हेजल का परिवार कर रहा है. हिंदू रीति-रिवाज से होगी.
बताया जा रहा है कि ये सेरेमेनी नॉर्थ गोवा के सियोलिम छपोरा फोर्ट रोड पर तेसो वाटरफ्रंट पर होगी. इस खूबसूरत लोकेशन को हेजल ने चुना है जहां नदी
का सागर में संगम होता है.
इस सेरेमनी के लिए कमरे बुक होने के साथ ही बाकी तैयारियां भी चल रही हैं. हालांकि इसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे.
शादी के बाद यह सिलेब्रिटी कपल दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा जिसमें पॉलिटिक्स, खेल और की नामी हस्तियां मिलाकर करीब 1000 मेहमान आएंगे.