scorecardresearch
 

युवराज सिंह की मां ने 'बिग बॉस 10' कंटेस्टेंट अकांक्षा शर्मा के आरोपों को किया खारिज

बिग बॉस 10 के पहले ही दिन कंटेस्टेंट अकांक्षा शर्मा ने युवराज सिंह की मां पर बदसलूकी का आरोप लगाया था. अब युवराज की मां ने एक इंटरव्यू में अकांक्षा के आरोपों को खारिज किया है.

Advertisement
X
अकांक्षा शर्मा और शबनम सिंह
अकांक्षा शर्मा और शबनम सिंह

'बिग बॉस 10' में कंटेस्टेंट बन कर आईं युवराज सिंह के भाई की पत्नी अकांक्षा शर्मा ने प्रीमियर नाइट पर युवराज की मां पर उनकी शादी टूटने के आरोप लगाए थे.

उन्होंने बताया था कि जोरावर से उनकी शादी सिर्फ चार महीने ही चली थी और उनकी सास यानी इनकी शादी टूटने की जिम्मेदार थी. अकांक्षा का कहना है कि उनकी सास उनके साथ बुरा व्यवहार करती थीं.

इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शबनम ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सबसे पहले तो यह मामला सब-जूडीस है और वो इस बारे में कहीं नहीं कर सकती. उन्होंने कोर्ट की अवमानना की है. मैंने विशेष याचिका दायर की है. उसका एजेंडा कोई भी समझ सकता है.'


शबनम आगे कहती हैं, 'उसे किसी को तो दोष देना ही था तो उसने मुझे दे दिया. उसे जो कहना है, वो कहती रहे. मुझे भी बहुत कुछ कहना है. लेकिन मैं इन सब चीजों में नहीं पड़ना चाहती. वो भी किसी की बेटी है और वो वही कर रही है जो उसे करने के लिए कहा जा रहा है.'

Advertisement


शबनम कहती हैं, 'तलाक का केस हमने पहले फाइल किया था और इसके पीछे बहुत मजबूत कारण है. अगर मैं उस पर अत्याचार कर रही होती तो वो केस पहले कर देती या ये सब बातें वो पहले भी कह सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement