scorecardresearch
 

Women's day: शाहरुख खान की ये बात सुनकर आप भी महिलाओं को करेंगे सलाम

शाहरुख खान ने विमेन्स डे पर ये मेसेज दिया है. यह सुनकर आप भी इन्हें सैल्यूट करेंगे...

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

शाहरुख खान वैसे भी फीमेल फैन्स के बीच खासे पॉपुलर हैं. और उनकी इस बात से किंग खान के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ जाती है.

हाल ही में हुए एक फैशन इवेंट में शाहरुख खान से विमेन्स डे पर उनके विचार पूछे गए. और जो जवाब रईस ने दिया, वह आपको गहराई से सोचने पर मजबूर कर देगा. साथ ही शाहरुख के प्रति रिस्पेक्ट भी कई गुणा बढ़ जाएगी.


विमेन्स डे और वुमन एंपावरमेंट जैसे टॉपिक्स पर शाहरुख का कहना है कि वह इनसे इत्तेफाक नहीं रखते. उनके हिसाब से महिलाओं को एम्पावर करने की बात ऐसे ही है, जैसे धरती को बचाने की बात कहना. आखिर आप जिस पर निर्भर हैं, उसे कैसे बचा सकते हैं! हमारा फर्ज ये है कि हम हर चीज में उनको बराबर के मौके दें.

Advertisement


महिलाओं के हिसाब से करें चीजें
हमने दुनिया को पुरुषों के हिसाब से चलने का आदी बना दिया है. आगे बढ़ने के लिए हमें भी उनको पूरा स्कोप देना चाहिए. वाकई शाहरुख की बात में दम है. अब देखते हैं कि क्या बॉलीवुड उनकी बात पर ध्यान देते हुए एक्ट्रेसेज को एक्टर्स जितनी फीस देता है, जिसकी डिमांड वह कई साल से करती आ रही हैं!


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement