scorecardresearch
 

House Construction Cost: काम न आया इंतजार... घर बनवाना हुआ महंगा, मुंबई से गोवा तक सरिया के दाम बढ़े

Saria Price Hike: घर बनवाने का प्लान बना रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है. हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बड़ा रोल निभाने वाले सरिया की कीमतों में मुंबई से लेकर गोवा तक जोरदार उछाल आया है.

Advertisement
X
सरिया की कीमतें बढ़ने से घर बनवाने पर होगा ज्यादा खर्च. (Photo: File/ITG)
सरिया की कीमतें बढ़ने से घर बनवाने पर होगा ज्यादा खर्च. (Photo: File/ITG)

आज के समय में अपने सपनों का आशियाना तैयार करवाना यानी हाउस कंस्ट्रक्शन सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. पहले मोटा पैसा खर्च कर जमीन खरीदनी पड़ती है, तो वहीं इस जमीन पर अपना घर खड़ा करवाने पर ईंट, सरिया, गिट्टी, रेत समेत अन्य बिल्डिंग मैटेरियल्स पर तगड़ा खर्चा होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इंतजार करते हैं इन सामानों की कीमतों में गिरावट का, लेकिन जरूरी नहीं हर बार इंतजार फायदेमंद ही हो. कुछ ऐसा ही फिलहाल देखने को मिला है और House Construction में अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतें (Saria Price) मुंबई से गोवा तक काफी बढ़ गई हैं.  

महंगा होने लगा सरिया 
Saria Price में इस महीने की शुरुआत से ही तेजी का सिलसिला जारी है और तमाम शहरों में इसकी कीमत में बड़ा उछाल आया है. 2026 में मई-जून महीने के दौरान सरिया के दाम टूटे थे, लेकिन फिर ये रफ्तार पकड़े हुए नजर आया. हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में सरिया बढ़ा रोल निभाता है. दरअसल, ये सिर्फ घर की मजबूती के लिहाज से ही जरूरी नहीं है, बल्कि कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देखने को मिलता है.

House Construction Cost पर सरिया के दाम में बदलाव के असर की बात करें, तो जब सरिया का प्राइस कम होता है, तो कंस्ट्रक्शन कॉस्ट कम हो जाती है और जब इसमें उछाल आता है, तो बढ़ जाती है. 

इतना महंगा हो गया Saria 
सरिया की कीमतों में करीब 7000 रुपये प्रति मीट्रिक टन का उछाल दर्ज किया गया है. अगस्त महीने के रेट से तुलना करें, तो मुंबई में सरिया का दाम 5,700 रुपये, रायगढ़ में 6,900 रुपये, रायपुर में 6,200 रुपये, हैदराबाद में सरिया का भाव 6,700 रुपये बढ़ गया है. 

Advertisement

सरिया के लेटेस्ट रेट (प्रति मीट्रिक टन 18% जीएसटी के बिना)

शहर (राज्य) 19 अगस्त 2026 05 अक्टूबर 2026
रायपुर 42,300 रुपये 48,500 रुपये
रायगढ़ 41,500 रुपये 48,400 रुपये
भावनगर 48,000 रुपये 54,500 रुपये
राउरकेला 42,500 रुपये 49,400 रुपये
हैदराबाद 45,800 रुपये 52,500 रुपये
चेन्नई 47,500 रुपये 52,500 रुपये
मुंबई 47,300 रुपये 53,000 रुपये
जालना 46,000 रुपये 52,300 रुपये
गोवा 48,400 रुपये 54,600 रुपये

घर बैठे चेक कर सकते हैं लेटेस्ट रेट
Sariya Price में रोजाना आधार पर बदलाव होता है और आप अपने शहर की लेटेस्ट कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement