scorecardresearch
 

दिलनवाज से कैसे बनीं मान्यता? संजय दत्त की पत्नी ने खुद बताया

संजय दत्त की पत्नी मान्यता का नाम शादी से पहले दिलनवाज शेख था.  लेकिन उन्होंने संजू की खा‍त‍िर इसे नहीं बदला.

Advertisement
X
संजय दत्त  और मान्यता
संजय दत्त और मान्यता

संजय दत्त की बायोपिक संजू ने उनकी जिंदगी के बारे में कई राज खोले. यह भी कि संजू की पत्नी मान्यता दत्त का उनकी जिंदगी संवारने में कितना अहम योगदान है.

मान्यता दत्त का असली नाम दिलनवाज शेख है, लेकिन 2008 में संजू से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मान्यता दत्त कर लिया था. जब 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान मान्यता से पूछा गया कि क्या संजय दत्त ने उन्हें उनका पैतृक नाम अपनाने की इजाजत नहीं दी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "ये मेरी निजी राय थी. संजू को नाराजगी और अपमान का सामना करना पड़ता यदि मैं अपने पिता का दिया नाम इस्तेमाल करती. यदि दूसरी पत्न‍ियां अपना पैतृक नाम इस्तेमाल करती हैं तो ये उनकी चॉइस है. अब ये फैशन है."

संजू और मान्यता ने साल 2008 में 7 फरवरी को गोवा में शादी की थी. मान्यता उम्र में संजय दत्त से करीब 20 साल छोटी हैं. मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ भी हैं. मान्यता की यह दूसरी शादी थी. संजय से पहले मान्यता ने मिराज-उल रहमान से शादी की थी. खबरों की मानें तो दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी. मिराज पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को धमकी भरे और अभद्र (वलगर) एसएमएस भेजने के भी आरोप लगे. इसके चलते मिराज जेल जा चुके हैं.

Advertisement

रहमान ने यह भी साबित करने की कोशिश की कि उनका और मान्यता का तलाक नहीं हुआ है, वे अभी भी उनकी पत्नी हैं.  फिल्म संजू में मान्यता के जीवन की भी एक झलक देखने मिली. दिया मिर्जा उनके किरदार में एकदम सटीक नजर आईं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement