सलमान खान और रोमानियन टीवी पर्सनेलिटी लूलिया वांतूर के रिश्ते को लेकर आजकल खबरों का बाजार गर्म है. हाल ही में लूलिया ने सोशल साइट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसकी वजह से सलमान और लूलिया फिर से सुर्खियों में छा गए हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने की 2011 में आई फिल्म 'बॉडीगार्ड' के गाने 'तेरी मेरी...' को रोमानी गाना गुनगुनाते एक वीडियो शेयर किया.
इस तरह की खबरें भी सामने आ रही थी कि सलमान अपने जन्मदिन पर लूलिया संग अपने रिश्ते के बारे एक घोषणा भी करने जा रहे हैं, पर ऐसा नहीं हुआ. आपको बता दें कि में भी देखा गया था. हालांकि कुछ दिन पहले सलमान के स्टाइलिस्ट ऐश्ले रिबेलो ने कहा था कि सलमान खान अपने जन्मदिन पर ऐसी कोई भी घोषणा नहीं करने जा रहे, यह मैं आपको लिख दे सकता हूं. लोग कुछ भी बकवास लिखते रहते हैं. लूलिया उनकी दोस्त है ना कि उनकी गर्लफ्रेंड. सलमान खान उनसे शादी नहीं कर रहे हैं. यह बिल्कुत गलत खबर है कि दोनों शादी कर रहे हैं. अगर उनकी वैलेंटाइन पर सगाई करने और अपने जन्मदिन पर कोई घोषणा करने की योजना होती तो वह मुझे एडवांस में जरूर बताते, ताकि मैं उनके लिए इस खास मौके पर कपड़े डिजाइन करता. लोग हैं और बस फिर उनकी उस लड़की के साथ रिश्ते की अफवाहें फैलाने लगते हैं.
कई अदाकाराओं जैसे ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं. इसके अलावा के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर उन्होंने पहले यह भी कहा था, 'मेरे बारे में इस तरह की कई अफवाहें सुनने में आ रही हैं. मैंने इस बारे में पढ़ा भी है लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. इस तरह की छोटी चीजों का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन ये चीजें मेरे माता पिता को परेशान करती हैं और यह बात मुझे बहुत परेशान करती है.