सलमान खान और उनकी शादी? इस बार यह सवाल बजरंगी भाईजान से पूछने का सही वक्त आ गया है. क्योंकि सलमान ने खुद पर चल रहे केस की वजह से शादी ना करने का फैसला लिया था और यह भी कहा था कि अगर उन्हें जेल नहीं होती या वह जेल से सजा काटकर बाहर आते हैं तभी शादी के बारे में सोचेंगे.
अब जब को उनके हिट एंड रन केस के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है तो क्या सल्लू भाई अब अपनी शादी के बारे में सोचेंगे? अगर उनके करीबियों की मानें तो उन्हें सलमान खान के अगले साल शादी करने की उम्मीद है. सलमान खान अक्सर अपनी कई महिला दोस्तों के साथ देखे गए हैं और उनकी यही अदा उनके फैन्स को यह इशारा दे जाती है कि क्या यही हैं वो जिससे सलमान खान शादी करेंगे. हाल ही की बात करें तो सलमान खान इन दिनों रोमानियन टीवी पर्सनेलिटी लूलिया वंतूर के साथ कई दफा देखे गए हैं. हाल ही में सलमान खान को लूलिया के संग डायरेक्टर डेविड धवन के घर के बाहर देखा गया था. और ना सिर्फ इस जोड़ी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही बल्कि लूलिया संग सलमान कर सगाई की खबरों ने भी इंडस्ट्री फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा.
फिलहाल के बरी होने के बाद अब उनके फैन्स को उनकी शादी की घोषणा की खबर का ही इंतजार है. अपने बयान के मुताबिक अगर सलमान ने शादी का फैसला लिया तो जाहिर सी बात है कि वह अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं और उनके हमसफर की बात करें तो उनके लेटेस्ट अफेयर को देखते हुए सूई पर ही रुकती है.