scorecardresearch
 

हम भी आम इंसान ही हैं: अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का मानना है कि फिल्मी सितारे भी एक आम इंसान की तरह ही होते हैं. उनमें भी मानवीयता भरी होती है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह का मानना है कि फिल्मी सितारे भी एक आम इंसान की तरह ही होते हैं. उनमें भी मानवीयता भरी होती है.

72 वर्षीय अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग पर फिल्मी हस्तियों के साथ होने वाले देवी-देवताओं जैसे बर्ताव के बारे में लिखा. अमिताभ ने लिखा है कि उन्होंने इस बारे में बहुत सोचा कि ऐसा क्यों होता है लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला. बिग बी ने लिखा है कि कि सितारों को देवता जैसा माना जाना, उन्हें असहज बनाता है.

उन्होंने लिखा, 'सितारों का अस्तित्व भी आम इंसानों जैसा ही होता है. हम भी इंसान हैं, देवता नहीं.' अमिताभ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'शमिताभ' की शूटिंग पूरी की है और फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'दो' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

इनपुट: IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement