scorecardresearch
 

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेंगे मोम के माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन को उन अंतरराष्ट्रीय हस्त‍ियों में शामिल किया गया है, जिनका मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा. म्यूजियम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

Advertisement
X
Michael Jackson
Michael Jackson

किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले दिवंगत डांसर माइकल जैक्सन का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा. राजधानी की रीगल बिल्डिंग में बनने जा रहे इस संग्रहालय में और भी प्रसिद्ध हस्तियों के पुतले नजर आएंगे.

संग्रहालय में माइकल जैक्सन के अलावा मनोरंजन जगत से जस्टिन बीबर और मर्लिन मुनरो के पुतले भी लगेंगे. इसके अलावा खेल जगत के डेविड बैकहम, लियोनल मेसी का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में शामिल हो गया है, जिनकी मोम की प्रतिमाएं दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्राहलय में नजर आएंगी.

  मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया के निदेशक अंशुल जैन ने कहा, 'भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी प्रशंसक हैं. मैडम तुसाद का मकसद हमेशा प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा हस्तियों के करीब लाना रहा है. इस कदम के जरिए भारतीय प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के करीब आने का सपना पूरा किया जाएगा. यहां तुसाद संग्रहालय में नजर आने वाली हस्तियों की सूची में एंजेलिना जॉली, स्कारलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां का नाम भी शामिल हैं.

Advertisement

बता दें कि भारत में इस तरह का यह पहला संग्रहालय है. इसमें इतिहास से जुड़ी हस्तियों, खेल जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत के सितारों की मोम से निर्मित अनुकृतियां प्रशंसकों के लिए लगाई जांएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement