ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर का ट्रेलर मंगलवार (27 अगस्त) को रिलीज हो गया. करीब 2 मिनट 25 सेकेंड का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है. वार के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों से जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं.
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वार का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने ऋतिक रोशन के लुक को टाइगर श्रॉफ से बेहतर बताया है.
ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "टीचर, टीचर होता है... स्टूडेंट स्टूडेंट... मॉस. बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर"
Teacher Teacher, Hota he......
Student Student.....
Massss......🔥🔥🔥
Biggest Blockbuster
— Hrithik_Mania 🇮🇳 (@iHrithik_Mania)
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये अविश्वसनीय है. कोई इसका रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर सकता है."
Unbelievable trailer war will break all records amazing
— Bachchan Pandey Rowdy (@pandey_rowdy)
Khalid kabhi mera student hua karta tha
Ab use lagta hai ki wo mujhse aage nikal gaya hai😂🔫 mind bloing
— Prashant Kumar (@98_iPrashant)
फैंस ने फिल्म का ट्रेलर देखकर बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का अंदाजा भी लगाना शुरू कर दिया है. कुछ फैन्स ने इसे 300 करोड़ की फिल्म बताया है.
Minimum 300 crore
— Ha Ha Ha (@HaHaHa37898243)
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा है. एक यूजर ने लिखा, "क्या तारीख है रिलीज की. अहिंसा दिवस पर वॉर रिलीज होगी."
Hrithik is better than tiger 😛😛😛😛😛😛😛😛😛
— Sanaan Arif (@sanaan_arif)
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर देखकर ही फैंस ने इसे साल 2019 की सबसे बड़ी हिट बताया है. फिल्म ट्रेलर में एक्शन सीन्स की काफी तारीफ हो रही है.
Action scenes looks very promising, hopefully audience won't be disappointed with the movie
— Rudresh Ranaswi (@rude_n_humble)
Hritik sir.... AAP ka har din jabardast aur uchai ki taraf hi hai.... Kyunki aapki pass mehnat ka zariya hai..... Mehnat ne apko chunna hai kyunki use pata hai yehi hi Insaan hai jise mai kisi bhi had tk leka skti hu...... Tiger bro aap bhi bahut age jaoge Kamaal aap bhi bhut ho
— Aagmanvats (@aagmanvats)
फिल्म को फैंस ने हॉलीवुड की टक्कर का बताया है. एक यूजर ने लिखा, "अरे ये तो मजाक-मजाक में हॉलीुवड फिल्म बन गई."Blasting 🔥⚡
— 🔥🔥 (@Shubh_ad)
बताते चलें कि यशराज बैनर तले बनी वार को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा. वॉर कितनी बड़ी फिल्म है इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि मेकर्स ने वॉर को 7 अलग-अलग देशों और विश्व स्तर के 15 शहरों में शूट किया है.अरे ई तो मजाक मजाक में हालिवूड फिलीम बन गवा रे। हई मरदे बहुते झक्कास टेलर है। 👍
जबरदस्त
— श्याम प्रवेश पाण्डेय (@shyam_prawesh)
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ आशुतोष राणा और वाणी कपूर भी नजर आएंगी. यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म को 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जा रहा है.