scorecardresearch
 

पर्दे पर विनोद खन्ना के आखिरी शॉट, उम्र के आखिरी पड़ाव में भी दिलकश नजर आए

महाराजा जीवाजी राव सिंधिया के किरदार में विनोद खन्ना ने एक रॉयल किरदार निभाया है. जिसमें वो अपनी शुरुआती फिल्मों की तरह ही हैंडसम और गुडलुकिंग नजर आ रहे हैं. हेमा मालिनी के साथ पर्दे पर उनका अभिनय फिल्म को और खूबसूरत बना रहा है.

Advertisement
X
सुपरस्टार विनोद खन्ना का निधन
सुपरस्टार विनोद खन्ना का निधन

बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना का गुरुवार को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. यूं तो अपने करियर में विनोद खन्ना ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनमें से कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी लेकिन 'एक थी रानी ऐसी भी' उनकी आखिरी फिल्म थी. खास बात ये थी कि उम्र के आखिरी पड़ाव में भी अभिनय के प्रति उनका जज्बा शुरुआती दिनों की तरह जारी था और वो उम्र के अंतिम पड़ाव में भी सक्रिय थे.

ग्वालियर की महारानी विजया राजे सिंधिया पर बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की भूमिका में नजर आए थे. पर्दे पर उनकी पत्नी का किरदार अभिनेत्री हेमा मालिनी ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह जीवाजी राव के निधन के बाद राजमाता सिंधिया ने राजपाट संभाला और लोगों की भलाई के लिए काम किया. फिल्म में विनोद खन्ना कई भावुक और रोमांटिक सीन करते नजर आए.

Advertisement

महाराजा जीवाजी राव सिंधिया के किरदार में विनोद खन्ना ने एक रॉयल किरदार निभाया है . जिसमें वो अपनी शुरुआती फिल्मों की तरह ही हैंडसम और गुडलुकिंग नजर आ रहे हैं. हेमा मालिनी के साथ पर्दे पर उनका अभिनय फिल्म को और खूबसूरत बना रहा है. खास बात ये है कि विनोद खन्ना बीजेपी के सांसद थे और राजमाता विजय राजे सिंधिया भी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही थीं.

विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म 21 अप्रैल को ही रिलीज हुई है. फिल्म का ट्रेलर बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने रिलीज किया था. ट्रेलर लान्च के दौरान राजमाता सिंधिया की बेटी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे. बीमारी के चलते विनोद खन्ना फिल्म के प्रमोशन से दूर रहे. विनोद खन्ना, हेमा मालिनी के अलावा फिल्म में सचिन खेड़ेकर और राजेश शृंगारपुरे ने भी अहम किरदार निभाया है.

Advertisement
Advertisement