मुल्क, थप्पड़ और आर्टिकल-15 जैसी शानदार फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं. सोशल इश्यू हो या पॉलिटिकल मुद्दा, अनुभव हमेशा बेबाक होकर अपनी राय रखते आए हैं. विकास दुबे एनकाउंटर मामले के बाद कुछ लोगों ने अनुभव से कहा कि उन्हें इस मामले पर फिल्म बनानी चाहिए. अनुभव ने ट्विटर पर इस सवाल का जवाब दिया है.
दरअसल अनुभव ने ये जवाब एक ट्विटर यूजर के सवाल पर दिया है. यूजर ने लिखा, "यार अनुभव, विकास दुबे पर कुछ बनाओ. इस बार डार्क कॉमेडी." यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा ने लिखा, "कोई बनाने नहीं देगा सर. साथ ही कॉमिक बनाने के लिहाज से ये बहुत डार्क है. बहुत ज्यादा डार्क." अनुभव का जवाब ट्विटर यूजर्स को बहुत पसंद आया है.
भारतीय सिनेमा को समाज का आइना कहा जाता है लेकिन हाल ही में जब विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ तो पुलिस प्रशासन और राजनेताओं सब पर सवाल उठने लगे. दरअसल विकास दुबे का नाम तमाम पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं से जोड़ा जा रहा था जिसके बाद उसके एनकाउंटर को सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है.Koi banaane nahin dega Sir..... Also too dark to be comic... To dark...
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha)
विवादित मुद्दों पर नहीं बनाने देते फिल्म
अनुभव सिन्हा के जवाब ने एक तरह से ये भी जाहिर कर दिया है कि जब भी किसी गंभीर मुद्दे पर भारतीय फिल्ममेकर्स कुछ बनाने की कोशिश करते हैं तो वो विवादों में आ जाती है. हालांकि अनुभव सिन्हा का मानना है कि इस विषय पर उन्हें कोई फिल्म बनाने नहीं देगा लेकिन देखना होगा कि क्या कोई और फिल्ममेकर इस विषय पर फिल्म बनाने की कोशिश करता है या नहीं.