scorecardresearch
 
Advertisement

क्या ड‍िप्लोमैसी का सेंटर वाशिंगटन से नई दिल्ली श‍िफ्ट हो रहा है? देखें कूटनीती

क्या ड‍िप्लोमैसी का सेंटर वाशिंगटन से नई दिल्ली श‍िफ्ट हो रहा है? देखें कूटनीती

डोनाल्ड ट्रंप दावा करते रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध को सिर्फ़ वही रोक सकते हैं. लेकिन भारत ने शांति का एक ऐसा व्यावहारिक रोडमैप तैयार करके दिखा दिया है जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया हैट्रंप बरसों से भारत युद्ध रोकने और बातचीत की वकालत करता आया है, लेकिन अब भारत सिर्फ़ सलाह नहीं दे रहा, बल्कि शांति का एक ठोस ढांचा तैयार कर रहा है. यूक्रेन का कहना है कि उसे मिले चार शांति प्रस्तावों में भारत का प्रस्ताव सबसे ज़्यादा 'व्यापक और व्यावहारिक' है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि नरेंद्र मोदी के पास 'बहुत बेहतरीन विचार' हैं और वे हर मुलाकात में युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी साफ़ कहा है कि भारत अब सिर्फ़ ज़बानी वकालत से आगे बढ़कर दोनों पक्षों से सीधी बातचीत कर रहा है.

Advertisement
Advertisement