scorecardresearch
 

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है: वेंकैया नायडू

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर चल रहे विवाद पर सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है. लेकिन...

Advertisement
X
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू

आतंकी हमलों के बीच क्या पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में काम करने देना चाहिए. इस पर अपनी-अपनी राय के साथ बहुत सुर उभर रहे हैं. इन सभी के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है.

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने पर चल रहे विवाद पर सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि इन पर भारत में काम करने पर कोई बैन नहीं लगाया है. एक कार्यक्रम में शिरकत के दौरान बोलते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि हालांकि फिल्म निर्माताओं को उन्हें काम देते समय लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.

बता दें कि इस विवाद में करण जौहर की रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा स्टारर की रिलीज फंस गई है. इसकी वजह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का स्पेशल रोल. MNS ने फिल्म को रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. हालांकि बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मध्यस्थता की. उन्होंने सुझाया कि फिल्म निर्माता अगर 'ऐ दिल है मुश्क‍िल' रिलीज करना चाहते हैं तो सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ रुपये जमा करा दें.

Advertisement


इस बारे में जब वेंकैया से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इस मामले में कुछ गलत नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कला की कोई सीमा नहीं होती लेकिन देशों की सीमा होती है और कलाकारों की भी जिम्मेदारी होती है कि वे लोगों की भावनाओं को आहत न करें.

Advertisement
Advertisement