बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी फैशन चॉइस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं. ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो कई बार अपने कपड़ों को ट्रोल्स के निशाने पर आए हैं. अब एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.
असल में वाणी कपूर ने एक बिकिनी टॉप पहना, जिस पर हरे राम लिखा था. वाणी ने ये टॉप पहने हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों ने इसपर अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया.
लोग वाणी का फोटो देख भड़क गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी. बहुत सारे लोगों ने वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम भी लगाया. लोगों ने वाणी पर भड़काउ कपड़ों को पहन भगवान का नाम खराब करने का आरोप भी लगाया और उन्हें बायकॉट करने का ऐलान कर दिया. साथ ही यूजर्स ने वाणी के खिलाफ एक्शन लिए जाने की भी मांग की है.
इस सबको देखते हुए वाणी कपूर ने अपनी फोटो को सोशल मीडिया से हटा लिया है. देखिए लोगों ने क्या कहा:
Wearing Lord Sri Raam's name on the uncultured dresscode doesn't give value to the actress Vani Kapoor . This is hurting the sentiments of devotees of Lord Sri Raam. We uarge to removed such images from the site and value the devotees sentiments.
— Pratibha Nayak (@prati_nayak)
She's Bollywood Actor Vaani Kapoor wearing Lord "Shri Ram" name in the uncultural Dresscodes
Why can't you wear Dress naming "Allah" or "Jesus" on it.?
Don't show your absurd thinking here need your actions on her
— Nisha Jha (@IndiaNisha18)
We would like to appeal to remove said photo that insults religious sentiments of millions of Hindus. Vaani ji, you have removed it from your , but its still there on your page & Twitter DP.
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg)
बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो डाला है और जो वस्त्र पहना है इस पर आराध्य प्रभु का नाम अंकित है..
हम इसका विरोध करते है ! यह फोटो हमारे धार्मिक भावनाओं को आहत करता है !
— Pushpendra Kulshrestha (@SirpushpendraG)
बता दें कि वाणी कपूर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ संग फिल्म वॉर में देखा गया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी.