scorecardresearch
 

टाइगर श्रॉफ की ये हीरोइन हुई सोशल मीडिया पर TROLL, जानें वजह

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना एक नया ट्रेंड बन गया है. टाइगर श्रॉफ की फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस निधि‍ अग्रवाल को उनकी एक फोटो पोस्ट को लेकर निशाना बनाया जा रहा है...

Advertisement
X
टाइगर श्राफ और निधि‍ अग्रवाल
टाइगर श्राफ और निधि‍ अग्रवाल

सोशल मीडिया में अपनी फोटोज और स्टोरीज अपने फैंस के साथ शेयर करना बी टाउन के सेलेब्स को खासा पसंद आ रहा है. लेकिन इसी बीच सेलेब्स को ट्रोल करने का ट्रेंड भी बढ़ता जा रहा है. इस‍का ताजा शिकार फिल्म 'मुन्ना माइकल' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ट्रोलिंग बनी हैं.

टाइगर श्राफ के साथ फिल्म में नजर आईं निधि ने सोने से पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो पोस्ट में उनका क्लीवेज दिख रहा था. निधि ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि अरली गुडनाइट थ्रो बैक ऑनसेट (सिक).

A post shared by Nidhhi Agerwal (@nidhhiagerwal) on

पोस्ट डालने के कुछ मिनट बाद ही उन्हें फोटो पर निगेटिव कॉमेंट मिलने लगे. लोगों ने कमेंट्स में गंदी बातें लिखना शुरू कर दिया कुछ ने उन्हें संस्कार की सीख भी दे डाली.

Advertisement

ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो. पहले भी निया शर्मा से नेहा धूपिया तक और दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को लोग ट्रोल कर चुके हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को भी उनके नए फोटोशूट की फोटोज को लेकर लोगों ने ट्रोल किया था.

Advertisement
Advertisement