scorecardresearch
 

इस शो से टीवी पर वापसी करेंगे 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी'

कपिल शर्मा के शो में 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' बनकर सबको हंसाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर अब जल्द ही अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं...

Advertisement
X
डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रोल में सुनील ग्रोवर
डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रोल में सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर आजकल खबरों में बने हुए हैं. सोनी टीवी पर जल्द ही सुनील अपने नये शो के साथ अपनी कर रहे हैं. इस शो में उनके साथ पुराने साथी अली असगर और चंदन प्रभाकर भी नजर आएंगे.

फ्लाइट में कपिल के साथ हुए झगड़े के बाद से कपिल की कई कोशिशों के बाद भी सुनील उनके शो में वापस नहीं लौटे. इस दौरान कपिल ने सुनील से अपनी गलती के लिए भी माफी भी मांग ली थी. कपिल और सुनील के बीच हुए विवाद के बाद चंदन प्रभाकर और अली असगर ने भी कपिल का शो छोड़ दिया है.

सुनील के फैंस के लिए उनके नए शो की खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. सूत्रों की मानें तो सुनील एक नए शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. खबरें हैं कि सुनील के शो में अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर भी नजर आएंगे. अभी इस शो के मेकर्स की सोनी चैनल से बातचीत चल रही हैं लेकिन सुनील को बाकी चैनलों से भी ऑफर्स मिल रहे हैं. सुनील का नया शो जून में लॉन्च हो सकता है और इसका नाम 'सबसे बड़ा कलंदर' हो सकता है.

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते समय फ्लाइट में कपिल शर्मा ने शराब पीकर सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की थी. उन्होंने सुनील को अपशब्द कहे थे और खबरों के मुताबिक सुनील पर हाथ भी उठाया था. सुनील ने उस समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन उसके बाद उन्होंने कपिल के साथ शूट करने से मना कर दिया था. सुनील के समर्थन में अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी आए और उन्होंने शो करने से मना कर दिया.

Advertisement
Advertisement