scorecardresearch
 

शिवसेना ने कहा- बॉलीवुड की दादागिरी नहीं चलेगी, जिंदा है हमारा टाइगर

मराठी फिल्म 'देवा' का 'टाइगर जिंदा है' के साथ क्लैश होना सलमान खान पर भारी पड़ सकता है. मंगलवार को MNS नेता की धमकी के बाद अब शि‍वसेना भी सामने आ गई है...

Advertisement
X
फिल्म का पोस्टर
फिल्म का पोस्टर

एमएनएस नेता की बयान के बाद सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के विरोध में शिवसेना भी सामने आ गई है. सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज डेट पर मराठी फिल्म 'देवा' भी रिलीज हो रही है. सलमान की फिल्म की वजह से मराठी फिल्म को प्राइम टाइम शोज नहीं मिले हैं.

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बड़ी मछलियां छोटी मछ‍लियों को खाने की कोशिश कर रही हैं और ये दादागिरि सिर्फ महाराष्ट्र में ही क्यों होती है. जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें भूला नहीं चाहिए कि शिवसेना का टाइगर भी अभी जिंदा है.

बता दें कि मंगलवार को एमएनएस नेता शालिनी ठाकरे ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम शोज मिलने चाहिए. 'देवा' को 'टाइगर जिंदा है' के मुकाबले स्क्रीन स्पेस नहीं दिया जा रहा था. अगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मराठी फिल्मों के खर्चे पर स्क्रीन स्पेस लेती है तो हम इसका विरोध करेंगे.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने मुंबई के थिएटर मालिकों को एक धमकी भरा लेटर भेजा है. उसमें उन्होंने कहा है कि अगर मराठी फिल्म 'देवा' को प्राइम टाइम में नहीं दिखाया गया तो वह सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को किसी भी थिएटर में नहीं चलने देंगे.

बता दें कि 22 दिसंबर को सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और इसी दिन मराठी फिल्म 'देवा' भी रिलीज हो रही है. अब अगर फिल्म का स्पेस शेयर किया गया तो एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों और थिएटर मालिकों दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Advertisement
Advertisement