दुनिया भर में मशहूर राइटर पाउलो कोएलो ने बॉलीवुड के किंग खान को ऑस्कर अवॉर्ड का हकदार बताया है. हाल ही में पाउलो कोएलो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख को उनकी फिल्म 'माय नेम इज खान' की 7वीं एनिवर्सरी पर बधाई दी.
69 साल के लेखक पाउलो का कहना है कि यह शाहरुख की पहली फिल्म है जो उन्होंने देखी है. इस फिल्म में शाहरुख की अदाकारी काबिले तारीफ है और अगर हॉलीवुड में भेदभाव जैसी चीजें न हो तो शाहरूख खान को इस फिल्म के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए था.
"My name is Khan and I am not a terrorist" Congratulations for the 7th anniversary of this wonderful movie!
— Paulo Coelho (@paulocoelho)
के इस पोस्ट के बाद शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा कि आपका शुक्रिया. मैं कोशिश करूंगा कि जल्द ही आपसे मिलूं. प्यार के साथ ही आपकी अच्छी सेहत के लिए दुआ.
Thank u so much. My next journey is to try and meet u in person. Love and health to u.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
साल 2008 में करण जौहर के निर्देशन में फिल्म 'माय नेम इज खान' का निर्माण हुआ था और शाहरुख के साथ इस फिल्म में लीड रोल में काजोल भी थीं.