scorecardresearch
 

शाहरुख ने किया खुलासा, अक्षय के साथ करेंगे फिल्म!

शाहरुख खान ने इच्छा जाहिर की है कि वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाएंगे...

Advertisement
X
शाहरुख खान और अक्षय कुमार
शाहरुख खान और अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार आजकल खबरों में बने हुए हैं. अक्षय को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. अक्षय कुमार के उम्दा अभिनय की बदौलत इनकी झोली में फिल्मों की भरमार है. आलम ये है कि शाहरुख खान भी अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाना चाहता हैं.

बेवसाइट डीएनए के इंटरव्यू में शाहरुख ने ये इच्छा जताई कि वो अक्षय के साथ काम करेंगे. दरअसल जब शाहरुख से ये पूछा गया कि करण जौहर और सलमान खान साथ मिलकर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे है और मुख्य किरदार में अक्षय कुमार है आप इस बारे में क्या सोचते हैं? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा ये बेहतरीन होगा जब करण, सलमान और अक्षय एकसाथ नजर आएंगे. मुझे फिल्म प्रोड्यूस करने का मौका लगा तो अक्षय जरूर मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे. 

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले दिनों नेशनल अवॉर्ड के ऐलान के बाद से ही अक्षय कुमार पर बयानबाजी जारी है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि अक्षय को यह अवॉर्ड नेशनल अवॉर्ड के जूरी हेड प्रियदर्शन से नजदीकियों के कारण मिला है.

अब प्रियदर्शन ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि नहीं लोग ऐसा क्यों सोच रहे हैं. पिछली बार जब रमेश सिप्पी जूरी हेड थे, तब अमिताभ बच्चन को 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था और जब प्रकाश झा ने अजय देवगन को अवॉर्ड के लिए चुना था, तब तो किसी ने शोर नहीं मचाया.

उन्होंने आगे कहा कि अक्षय को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनकी दो फिल्मों 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम' में अच्छे परफॉरमेंस के लिए दिया गया है. ये मेरे अकेले का फैसला नहीं था, ये जूरी का फैसला था. एक परफॉरमेंस ड्रामा के लिए और दूसरा रीयल लाइफ स्टोरी के लिए दिया गया है. लेकिन नियम के मुताबिक केवल एक ही फिल्म को मेंशन कर सकते हैं, इसलिए 'रुस्तम' को मेंशन किया गया है. लेकिन ये अवॉर्ड उन्हें दोनों फिल्मों के लिए दिया गया हैं.

आपको बता दें कि अक्षय, प्रियदर्शन की 'गरम मसाला', 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement