scorecardresearch
 

अपनी मंगेतर से जून में शादी करने जा रहे हैं शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत की शादी की खबरों की चर्चा ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बटोरीं.

Advertisement
X
Mira Rajput and Shahid Kapoor
Mira Rajput and Shahid Kapoor

और दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत की शादी की खबरों की चर्चा ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बटोरीं.

कभी मीरा राजपूत द्वारा सोशल वर्ल्ड से गायब होना, तो कभी शाहिद के पिता द्वारा मीरा के घरवालों से मुलाकात करना. बॉलीवुड के इस नए कपल के बारे में हालिया जानकारी की बात करें तो एक बार फिर शाहिद की शादी को लेकर चर्चा है कि वह दिसंबर की बजाय इस साल जून महीने में मीरा राजपूत से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

'मिड डे' में छपी खबर के मुताबिक, के परिवार ने शादी की तारीख भी तय कर ली है. शाहिद और मीरा 10 जून को शादी के बंधन में बंध सकते हैं जिसके चलते शादी की तैयारियां भी जोरों पर है.

शाहिद इससे पहले भी अपनी शादी की बात कबूल चुके हैं. ने कहा था कि, 'सगाई की बात तो गलत है लेकिन जो साल के अंत में आपने शादी की बात सुनी है वो एक तरह से सही है.'

Advertisement

यह भी खबर है कि इस में शाहिद और मीरा के बेहद करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार के सदस्य ही शिरकत करेंगे. शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में इंडस्ट्री के जाने माने लोग और दोस्त पार्टी का हिस्सा होगें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement