अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था जो कि काफी मजेदार था. आज इसका पहला गाना भी आउट हो गया है और इसे सुनने के बाद तो ऐसा लगता है कि इस शादी सीजन ये गाना हिट रहेगा.
गाने का नाम है 'डिम्मी के नाल भागे बंटी' और गाने को सिंगर लभ जुनेजा ने गाया है. इस गाने को संगीत अभिषेक-अक्षय ने दिया है और इसको शैली ने लिखा है. इस गाने के बोल पंजाबी में हैं और इसे बनाया गया है. इसलिए कह सकते हैं कि इस शादी के सीजन में इस गाने की डिमांड रहेगी. फिल्म के इस गाने को ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है.
बता दें कि अभिनेत्री की इस फिल्म का निर्देशन अमित रॉय ने किया है. इस साल तीन फरवरी को फिल्म रिलीज होगी.
Running mein full fun hoga, jab !
— Runningshaadi.com (@running_shaadi)
Watch the craziest song of the year-