scorecardresearch
 

पहले बेल्ट से घोंटा पति का गला, फिर किया नेचुरल डेथ का नाटक... केरलम में पत्नी का गजब ड्रामा

केरलम के कोल्लम में एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. शुरुआत में उसने मौत को प्राकृतिक बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. अब तक की जांच के मुताबिक दोनों में परिवार और संपत्ति को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.

Advertisement
X
कोल्लम में पत्नी ने पति की हत्या कर दी. (Representative Image)
कोल्लम में पत्नी ने पति की हत्या कर दी. (Representative Image)

केरलम के कोल्लम में एक पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. मामला कुंदरा के चेरुमूडु का है जहां आरोपी महिला ने पहले अपने पति की जान ली और फिर ऐसा नाटक रचा कि सभी को लगा कि ये नेचुरल डेथ है.

कुंदरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लेखा मैरी ने अपने पति राजू एडवर्ड की शुक्रवार को हत्या कर दी. पति को जान से मारने के लिए उसने बेल्ट का इस्तेमाल किया. 

राजू की हत्या के बाद लेखा ने पड़ोसियों और परिवार को ये यकीन दिलाने की कोशिश की कि अचानक तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उसका पति घर में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई

पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लेकिन मृतक के रिश्तेदारों के मन में इस अचानक हुई मौत को लेकर शक गहरा गया. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

शुरुआत में पुलिस ने सामान्य प्रक्रिया के तहत असामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. हालांकि, जब राजू का पोस्टमार्टम हुआ, तो साफ हो गया कि राजू की मौत दम घुटने यानी गला घोंटे जाने की वजह से हुई थी.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने लेखा मैरी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पारिवारिक और आर्थिक मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. इसके अलावा संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था.

यह भी पढ़ें: 'वो पायलट की हत्या कर रहा है, कोई बचाओ', Flydubai फ्लाइट में सवार महिला ने बताई आंखोदेखी

पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि क्या हत्या से पहले राजू को कोई भारी मात्रा में नशीली या कोई दवाइयां दी गई थीं या नहीं. इसके लिए मृतक के विसेरा नमूनों को फोरेंसिक लैब में केमिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि इस वारदात को अंजाम देने में लेखा मैरी की मदद किसी और ने तो नहीं की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement