scorecardresearch
 

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस का एक्शन, फरार शूटरों के घर की कुर्की- VIDEO

शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. फरार चल रहे शूटर सत्यम-आर्यन और हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया के घरों की कुर्की की गई है.

Advertisement
X
फरार शूटर सत्यम और आर्यन के घर कुर्की. (Photo: ITG)
फरार शूटर सत्यम और आर्यन के घर कुर्की. (Photo: ITG)

शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. शामली पुलिस ने हरियाणा के करनाल में शूटर सत्यम और आर्यन के घरों की कुर्की की है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के सोनीपत स्थित घर पर भी कुर्की की गई है. वारदात के बाद से ही दोनों शूटर फरार हैं. उनके विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है.

अंकित बालियान की हत्या के बाद से ही सत्यम और आर्यन फरार हैं. पुलिस को आशंका है कि दोनों देश छोड़कर विदेश भाग गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. शामली पुलिस ने अब उनके घरों की कुर्की की है. वहीं, सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले भोलू शाहपुरिया के घर की भी कुर्की की गई है.

जिम से लौटते वक्त हुई थी हत्या

अंकित बालियान की 26 अगस्त 2026 की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में नाला पटरी स्थित वर्मा मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह जिम से निकलकर घर जा रहे थे, तभी हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई थीं.

Advertisement
Shamli Police Action in Ankit Balian Murder Case
अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस की कार्रवाई. (Photo: ITG)

हत्याकांड की जांच के दौरान 31 अगस्त को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसमें मोहित और सुमित मारे गए थे. इसके बाद पुलिस ने उन लोगों की तलाश तेज की, जिन पर शूटरों को हथियार और बाइक मुहैया कराने का आरोप है. 

फिलहाल पुलिस फरार शूटरों की तलाश कर रही है. साथ ही हत्याकांड से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement