scorecardresearch
 

खाना पहुंचाने में हुई देरी तो भड़का दंपति, Zomato डिलीवरी बॉय को पटक-पटक कर मारा

तेलंगाना के सिकंदराबाद में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato डिलीवरी बॉय आशीष से एक कपल ने मारपीट की. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके बाद आशीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
सिकंदराबाद में Zomato डिलीवरी बॉय से मारपीट.(Pic- screengrab)
सिकंदराबाद में Zomato डिलीवरी बॉय से मारपीट.(Pic- screengrab)

तेलंगाना के सिकंदराबाद में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato के डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है. वासवी नगर में एक कपल ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कपल डिलीवरी बॉय को पीटते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में महिला उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रही है.

यह घटना कारखाना पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके में हुई. डिलीवरी बॉय की पहचान आशीष के रूप में हुई है. आशीष ग्राहक के पते पर खाना लेकर देरी से पहुंचा था. आशीष के मुताबिक, ऐप पर शेयर की गई लोकेशन कथित तौर पर गलत थी. इसी वजह से उसे सही पता ढूंढने में परेशानी हुई और खाना पहुंचाने में देरी हो गई.

देरी को लेकर आशीष और ग्राहकों के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और कपल ने कथित तौर पर डिलीवरी बॉय से मारपीट शुरू कर दी. इलाके में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई. घटना का यह फुटेज अब ऑनलाइन सामने आया है.

डिलीवरी बॉय ने पुलिस में शिकायत दी

घटना के बाद आशीष ने कारखाना पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है. इसके साथ ही घटना में शामिल लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. फिलहाल मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement