scorecardresearch
 

रितिक के साथ डेब्यू कर रही है सैफ की बेटी सारा

सैफ अली खान की बेटी सारा अली रितिक रोशन के साथ कर सकती हैं डेब्यू.सुनने में है इसकी शूटिंग मार्च 2017 में शुरू कर सकते हैं.

Advertisement
X
सारा अली
सारा अली

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड गलियारे में ऐसी खबर कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं. अब खबर है कि डायरेक्टर करण मल्होत्रा के कॉमेडी ड्रामा लाने की तैयारी में है और इस फिल्म में सारा अली डेब्यू करेंगी.

जी हां, करियर की शुरुआत रितिक रोशन के साथ करने जा रही हैं. बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस रितिक के साथ फिल्म करने के लिए एक्साइटिड रहती हैं. अगर ये सच होता है तो का फिल्मी करियर की शुरुआत दमदार होगी.

करण मल्होत्रा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सारा अब करण मल्होत्रा की कॉमेडी फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी. फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म के लीड एक्टर इसकी शूटिंग मार्च 2017 में शुरू कर सकते हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि रितिक रोशन के साथ करण मल्होत्रा 'अग्निपथ' बना हैं.

Advertisement
Advertisement