scorecardresearch
 

तो रणबीर बनेंगे सैफ के पापा और आलिया भट्ट होंगी करीना की सास !

रणबीर कपूर को हम पर्दे पर ए‍क क्र‍िकेटर के तौर पर देख सकते हैं. अगर यह प्लानिंग सही बैठती है तो वह इस मशहूर और शाही क्र‍िकेटर पर बनने वाली फिल्म में नजर आ सकते हैं...

Advertisement
X
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

यूं तो रणबीर कपूर फुटबॉल के फैन हैं. लेकिन वह पर्दे पर क्र‍िकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

दरअसल शर्मीला टैगोर ने अपने क्र‍िकेटर पति, मंसूर अली खान यानी नवाब पटौदी की लाइफ पर एक फिल्म बनाने की इच्छा जताई है. आमतौर पर को प्रमोट करने वालीं शर्मीला चाहती हैं कि इस रोल को रणबीर कपूर निभाएं.

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, एक अवॉर्ड नाइट में बातचीत के दौरान शर्मीला ने कहा कि मंसूर की जिंदगी की कहानी काफी दिलचस्प है और अगर इस पर कोई अच्छी रिसर्च करे तो वह उन पर बनने वाली फिल्म को सपोर्ट करेंगी. यह पूछने पर कि वह नवाब पटौदी के रोल में किसे देखना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि जो उनके जैसा दिखता हो. हालांकि साथ ही उन्होंने का नाम भी सुझा दिया.

Advertisement


वहीं, अपने रोल के लिए उन्हें सबसे पहला नाम का याद आया. बता दें कि आलिया ने भले ही अभी के साथ कोई फिल्म नहीं की है लेकिन रणबीर-कटरीना के ब्रेकअप में उनका नाम काफी उछला था.

खैर जो भी हो, लेकिन कोई फिल्ममेकअर अगर शर्मीला की बात को गंभीरता से ले ले, तो को सैफ के पापा और आलिया को करीना की सास के रोल में देखना वाकई दिलचस्प होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement