scorecardresearch
 

करीना कपूर के सौतेली मां होने के सवाल पर ऐसा था सारा अली खान का रिएक्शन

Sara Ali Khan on Kareena Kapoor Khan सारा अली खान से चैट शो में पूछा कि उन्हें सौतेली मां करीना कपूर खान कैसी लगती हैं. जानें सौतेली मां के बारे में सारा के कैसे ख्याल हैं. उन्हें वो कैसी लगती हैं.

Advertisement
X
सारा अली खान
सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने बैक टू बैक दो हिट फिल्में (केदारनाथ और सिम्बा) कीं जिनमें उनके काम को फैंस ने काफी सराहा. उनकी बेबाकी और चुलबला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब सारा ने एक इंटरव्यू में अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की.

सारा चैट शो फेमसली फिल्मफेयर की गेस्ट बनने वाली हैं. शो के प्रोमो शेयर कर दिए गए हैं. शो में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है कि 'पू' (करीना कपूर) उनकी सौतेली मां हैं. तो इस सवाल को सुनकर वो हंसने लगी और बोला कि ये बात एक बार और कहो. उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैं चाहती थी कि ऐसा हो. मैं करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं चाहती थी कि वो मेरी लाइफ में आए और ऐसा ही हुआ.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@saraalikhan95) on

View this post on Instagram

A post shared by (@saraalikhan95) on

View this post on Instagram

A post shared by (@saraalikhan95) on

View this post on Instagram

A post shared by (@saraalikhan95) on

बता दें कि इससे पहले भी वो करीना कपूर की तारीफ कर चुकी हैं. सारा, करीना के काम को बहुत पसंद करती हैं. उन्होंने कहा था, 'जिस तरीके से वो अपना काम करती हैं वह बहुत अद्भुत है. उनके काम को देखकर मैं उनके पेशेवर अंदाज को अपनाना चाहूंगी.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की केदारनाथ के बाद सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म अब तक 236.22 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह उनके अपोजिट रोल में थे.

Advertisement
Advertisement