सलमान खान की बहन अर्पिता इन दिनों नए एक्टर आयूष शर्मा के साथ डेट कर रही हैं. अर्पिता की कई तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट में शेयर भी हुई हैं.
LOL Gang
— Aayush Sharma (@aaysharma)
अर्पिता के साथ वाली तस्वीर खुद आयूष ने तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. इसमें दोनों दोस्तों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. सूत्रों की माने तो दोनों एक-दूसरे के परिवारवालों से भी मिल चुके हैं. दोनों के परिवार को भी रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है. यही नहीं, अर्पिता के घरवालों ने तो इस रिश्ते के लिए अपनी सहमति भी जताई है.
Not even one dull moment when is around
— Aayush Sharma (@aaysharma)
खबर तो ये भी है कि अर्पिता और आयूष परिवार के साथ शिमला के ट्रिप पर भी गए थे. आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्पिता खान की अर्जुन कपूर और निहार पांण्डया से डेट करने की खबरें आई थीं.