scorecardresearch
 

'तांडव': वेब सीरीज में कन्हैया कुमार का रोल करेंगे सलमान खान? ये है हकीकत

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं. खबर थी कि सलमान तांडव नाम की एक वेब सीरीज में काम करते नजर आएंगे.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं. खबर थी कि सलमान तांडव नाम की एक वेब सीरीज में काम करते नजर आएंगे. इस वेब सीरीज में वह कन्हैया कुमार का रोल प्ले करेंगे. कन्हैया कुमार एक मशहूर चेहरा हैं जेएनयू के स्टूडेंट रहे हैं और वर्तमान में वह बिहार की बेगूसराय सीट से सीपीआई के उम्मीदवार हैं.

खबर थी कि कन्हैया कुमार के जीवन पर आधारित इस वेब सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे. लेकिन अब इन खबरों का खंडन आ गया है. दरअसल ये सारा मामला तब सामने आया था जब एक अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि सलमान खान तांडव नाम की वेब सीरीज करने जा रहे हैं जिसमें वह सीपीआई की बेगूसराय सीट से लड़ रहे कन्हैया कुमार का रोल करेंगे.

Advertisement

अब लेट स्टाइल नाम के वेब पोर्टल ने इन खबरों का खंडन किया है. पोर्टल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि सलमान के नजदीकी सूत्रों से इस बारे में पता करने पर वे इस बारे में ब्लैंक नजर आए. उन्हें इस बारे में किसी तरह की जानकारी तक नहीं है. हालांकि जहां तक अली अब्बास जफर की बात है तो उनके बारे में ये रिपोर्ट जरूर है कि वह सैफ अली खान के साथ वेब सीरीज करने पर विचार कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@salmankhanfanclub) on

बता दें कि सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेटफ्लिक्स की सैक्रेड गेम्स नाम की मशहूर वेब सीरीज कर रहे हैं. जल्द ही इसका दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. सलमान खान और अली अब्बास जफर साथ में कई फिल्में कर चुके हैं. सलमान खान के साथ वह टाइगर जिंदा है के अगले पार्ट पर भी काम करने की तैयारी में हैं. सलमान खान भी इन दिनों अपने वर्क फ्रंट पर काफी बिजी हैं. उनके पास कई सारी फिल्में हैं. ऐसे में उनके द्वारा वेब सीरीज करने की बात पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

Advertisement
Advertisement