सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म 2012 में आई 'एक था टाइगर' का दूसरा पार्ट है, जो सुपरहिट हुई थी. फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा.
सलमान खान ने खुद इसका ऐलान किया है. दरअसल एक बुक लॉन्च के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि क्या इसका तीसरा पार्ट आएगा. तो सलमान ने कहा कि अगर अली अब्बास जफर और कबीर खान तीसरे पार्ट की कहानी लिखेंगे तो हम जरूर इसका तीसरा पार्ट लेकर आएंगे.
गौरतलब है कि 'एक था टाइगर' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और 'टाइगर जिंदा है' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है.
आपको बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है. मीडिया रिपार्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के कई सीन पर अपत्ति जताई है. इसके चलते मूवी को ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है.
तीन साल पहले इराक में आईएसआईएस ने 46 भारतीय नर्सों को अगवा कर लिया था. सभी नर्स केरल से थीं. इन्हीं को बचाने की थीम पर टाइगर जिंदा है कि कहानी बनाई गई है. 2014 में सभी भारतीय नर्सों को सुरक्षित बचा लिया गया था.
ट्रेलर में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर है. हालांकि नर्सों को बचाने के अभियान में अभी किसी जासूसी मिशन जैसी बात सामने नहीं आई है. फिल्म के कथानक में काफी हिसा मिडिल ईस्ट का दिखाया गया है.