scorecardresearch
 

सलमान खान को एक नाइट क्लब में 4 लड़कियों ने लूटा

मुंबई का एक नाइट क्लब, नाच गाना और मस्ती का माहौल और इसी बीच 4 लड़कियां आकर सलमान खान को लूट कर चली गईं.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

मुंबई का एक नाइट क्लब, नाच गाना और मस्ती का माहौल और इसी बीच 4 लड़कियां आकर सलमान खान को लूट कर चली गईं.  चाहे डोनेशन का मामला हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए टैलेंट को इंट्रोड्यूस करना हो, सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए फेमस हैं. लेकिन अपने भोलेपन के चक्कर में सलमान कुछ लड़कियों के झांसे में फंस गए.

किस्सा बांद्रा के एक नाइट क्लब का है जहां आईं और सलमान की बहुत बड़ी फैन्स होने का दावा करने लगीं. सलमान उनकी बातचीत से तो इम्प्रेस हो गए, लेकिन लड़कियों के जाने के बाद उन्हें बड़ा तगड़ा शॉक लगा. जब लड़कियां सलमान से बात करके चली गईं तब ने देखा कि उनका पर्स, सनग्लासेस और फेमस गायब था.

सुनने में आया कि ने उनसे इस मामले को लेकर एफआईआर कराने की सलाह दी, लेकिन भाईजान ने ऐसा करने से मना कर दिया. हालांकि सलमान ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने का मन बना लिया है.

ताज्जुब वाली बात यह है कि नंदिता सिंघा ने तो इस मामले की पुष्टि की है, लेकिन सलमान की बहन अर्पिता ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि भाई न तो हाल ही में किसी नाइट क्लब में गए और न ही वो अपना पर्स अपने साथ रखते हैं.

Advertisement
Advertisement