पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर रही. तमाम हस्तियों ने उन्हें यादकर श्रद्धंजलि दी. लेकिन सलमान खान ने वाजपेयी के निधन के 4 दिन बाद ट्वीट कर दुख जताया है.
सलमान खान ने लिखा है, " वाकई अटलजी जैसे महान नेता, उम्दा राजनेता, वक्ता और असाधारण इंसान को खोकर दुख हो रहा है.'' ये ट्वीट करते हुए सलमान को ट्रोल किया जाने लगा. इतना ही नहीं, सलमान ने feeling की स्पेलिंग भी गलत लिख दी. उन्होंने feeling की जगह feeing लिख दिया.
Truly a sad feeing to have lost a great leader, noble politician, orator and an exceptional human being like Atal ji .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Bahot dino baad yaad aai sir !!
— V i s h a l 🇮🇳 (@vsurywanshi87)
Tiger so raha tha 😂😂
— Richa Singh (@Richatriya)
Bhai ko news mil hi gyi.. bhai konsa newspaper aata h
— Brijesh meena (@UrsBrijesh)
Itni jaldi kyun?
— Vivek (@1rahkeskeviv)
ट्रोलर्स ने सलमान से कहा कि चार दिन बाद याद आई. बता दें कि वाजपेयी के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अनिल कपूर, लता मंगेशकर, फरहान अख्तर सहित तमाम सितारों ने दुख जताया था.
सलमान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, टाइगर सो रहा था, दूसरे ने लिखा, इतनी जल्द याद आ गई. एक यूजर ने लिखा है, बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते. एक यूजर ने लिखा, न्यूज मिल गई, कौन सा पेपर आता है. दूसरी ओर सलमान के फैन उनका समर्थन करते नजर आए.
बात दें कि सलमान पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म भारत की शूटिंग के लिए माल्टा में थे. इसलिए संभव है कि उन्हें इसकी जानकारी न हो. माल्टा में सलमान ने अपनी मां सलमा के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताया.